Gauhar Khan के एक पुराने वीडियो पर शौहर Zaid Darbar ने किया रियक्ट, बोले मैं ठीक से कैप्शन नहीं लिख पाता और…

Gauhar Khans Husband Zaid Darbar Reacts To Her Old Video: एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने मातृत्व को एंज्वॉय कर रही हैं। लेकिन समय समय पर वो अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर मिस इंडिया प्रतियोगिता का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनसे बॉलीवुड के खिलाड़ी मिस्टर अक्षय कुमार सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के सवाल को जवाब गौहर खान ने बडे ही इत्मिनान के साथ परफेक्टली दिया था। गौहर के जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की थी और वो गौहर के जवाब से करीब करीब संतुष्ठ नजर आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। जिस पर कमेंट्स तो आ ही रहे हैं। साथ ही साथ गौहर के शौहर जैद दरबार ने भी अब इस वीडियो पर रियक्ट किया है। जैद दरबार ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए वाइफ गौहर खान की जमकर तारीफ की है। जिसने अक्षय कुमार के सवाल का जवाब बड़े ही शानदार अंदाज़ में ऑन द स्पॉट दिया था।

जैद दरबार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम स्टोरी पर वाइफ गौहर खान का वो वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि वाह ऑन द स्पॉट जवाब और यहां मैं कैप्शन ढंग से लिख नहीं पाता हूं। पति वे इस रिप्लाई पर वाइफ गौहर खान ने भी रियक्ट किया है और जवाब में ब्लश कर लिखा है कि हीहीहीही जानू।

आपको बता दे कि गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में शादी की थी। अभी इसी साल मई महीने में गौहर एक बेटे की मां बनी हैं। गौहर इस वक्त मां बनने के सफर का आनंद ले रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर उन्होने वापसी की तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।

ये भी पढ़े: Jay Bhanushali और Mahhi Vij की बेटी Tara के नमाज पढ़ने पर मचा बवाल, लोगों ने तारा को किया ट्रोल तो मां माही विज…

Latest Posts

spot_img

you may like