Gauahar Khan ने इस सुपरस्टार की मां का रोल निभाने से कर दिया था मना, लेकिन Amitabh Bachchan के कारण निभाना पड़ा यह रोल

Gauahar Khan Had Refused To Play The Role Of This Superstar’s Mother, But Had To Play This Role Because Of Amitabh Bachchan: टीवी जगत और फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री गौहर खान जोकि हाल ही में फिल्म ‘गणपत’ में एक कैमियो रोल में नजर आईं थी। इस फिल्म में गौहर ने यंग टाइगर श्रॉफ की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में गौहर का यह रोल काफी इम्पेक्टफुल रहा। हालांकि, गौहर शुरुआत में टाइगर श्रॉफ की मां का रोल नहीं निभाना चाह रहीं थी, लेकिन फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल और अमिताभ बच्चन के चलते गौहर इस फिल्म में टाइगर की मां का किरदार निभाया। 

गौहर ने  न्यूज 18 शोशा से इस बारे में बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’मैंने कभी इस तरह से नहीं सोचा कि, ‘हे भगवान, मैं अब एक अलग श्रेणी में शामिल हो जाऊंगी। मैंने खुद से पूछा, इस किरदार की ऑनस्क्रीन पर मेरी उपस्थिति कैसी है? यह एक यंग गर्भवती महिला का मामला था। हां, उसका बच्चा बड़ा होकर कोई और बनेगा लेकिन यह एक अलग कहानी थी। निर्देशक विकास बहल मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे ध्यान में रखते हुए यह किरदार लिखा। मुझे इसके बारे में शुरू से ही पता था। पिछले कुछ वर्षों में, मैंने लीड भूमिका निभाना शुरू कर दिया है। पिछले साल मेरे पास शिक्षा मंडल और बेस्टसेलर जैसे प्रोजेक्ट थे। इसलिए मैंने विकास से कहा कि मुझे नहीं लगता कि मुझे इस समय ‘गणपथ’ में यह विशेष किरदार निभाना चाहिए।’’

गौहर ने आगे बताया कि विकास बहन ने उन्हें अमिताभ बच्चन का रेफरेंस दिया जिसके कारण उन्हें इस फिल्म में टाइगर की मां का किरदार निभाना पड़ा। गौहर ने कहा कि, ‘’विकास ने मुझे सबसे बड़ा लालच दिया और कहा कि मिस्टर बच्चन मेरे ससुर का किरदार निभाएंगे। उसके बाद, मैंने शायद उन्हें एक नैनोसेकंड में हाँ कह दिया। कितने लोगों को ही उनके बगल में खड़े होने का अवसर मिलता है?” 

बात करें, फिल्म ‘गणपत’ की तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म की स्टोरी काफी कमजोर थी जोकि दर्शकों को लुभा नहीं पाई।

ये भी पढ़ें: Nisha Rawal ने कहा कि तलाक के बाद महिला किसी को डेट भी कर सकती, कुछ भी पहन सकती है और इससे लोगों को दिक्कत नहीं होनी चाहिए

Latest Posts

spot_img

you may like