Gadar 2 के निर्देशक Anil Sharma ने Shilpa Shetty के बच्चों को लेकर बोली यह बात

Anil Sharma Shilpa Shetty: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली निर्देशक अनिल शर्मा जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गदर-2’ को लेकर खबरों में बने हुए है। इसी बीच निर्देशक अनिल शर्मा ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बच्चों को लेकर एक बड़ी बात कही है। अनिल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट करते हुए शिल्पा शेट्टी के बच्चों को लेकर एक बहुत प्यारी बात बोली है।

अनिल ने शिल्पा के एक ट्विट पर जवाब दिया है। आज शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने बच्चों की एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’भाई-बहन सबसे अच्छे होते हैं… भले ही वे आपको सिर में घूंसा मारते हैं, फिर भी वे चोट पर बर्फ लगाते हैं?♥️? सिबलिंग डे पर (और हर दिन), मेरे दिल के इन दो हिस्सों को एक साथ देखने से ज्यादा मोटिवेटिंग कुछ नहीं है।’’ इस वीडियो में शिल्पा के बड़े और छोटी बेटी साथ में बेठै हुए नजर आ रहे हैं। शिल्पा की छोटी बेटी अपने बड़े भाई के सिर पर बर्फ लगा रही है। दोनों भाई-बहन इस वीडियो में काफी क्यूट लग रहे हैं।

शिल्पा के इसी क्यूट वीडियो पर अनिल शर्मा ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा कि, ‘’बहुत अच्छा लगा यह खूबसूरत पल.. बच्चे हमेशा अद्भुत होते हैं@TheShilpaShettyजी।’’ हालांकि, शिल्पा ने अभी तक अनिल के ट्विट पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वर्कफ्रंट की बात करें, तो अनिल शर्मा अपनी सुपरहिट फिल्म गदर का सीक्वल गदर-2 ला रहे हैं। यह फिल्म सिनमेमाघरों में इसी साल 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा वापसी करते हुए नजर आयेंगे। ‘गदर-2’ में सनी देओल फिर से तारा सिंह के किरदार को दोबारा निभाते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा भी अपने पुराने किरदारों को दोबारा निभाते हुए नजर आयेंगे। फिल्म ‘गदर-2’ में भारत-पाकिस्तान के 1972 के युद्ध की समय की कहानी को दिखाया जायेगा। ‘गदर-2’ में इस बार तारा सिहं (सनी देओल) अपने बेटे को पाकिस्तान से जाकर लायेगा।

ये भी पढ़ें: Akshara Singh के सॉन्ग Tinkiya ने पांच मिलियन व्यूज किए पार, यूजर बोला सठिया गई हो क्या?

Latest Posts

spot_img

you may like