दिसंबर 2023 में Animal और Sam Bahadur समेत बॉलीवुड की इन पांच बड़ी फिल्मों में होगा क्लैश, कई फिल्मों को हो सकता है नुकसान 

 Five Bollywood Films Clash Including Animal  Sam Bahadur In December 2023: यह साल बॉलीवुड के लिए काफी अच्छा रहा है। इस साल बॉलीवुड ने‘पठान’, ‘द केरल स्टोरी’, ‘जवान’ और ‘गदर 2’  जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। इस साल बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों का क्लैश भी देखने को मिला। अगस्त 2023 में गदर 2 और OMG 2 जैसी बड़ी फिल्मों का क्लैश हुआ। इसके बाद सितंबर 2023 में ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ का क्लैश हुआ। लेकिन इस साल फिल्मों का सबसे बड़ा क्लैश अब इस साल के आखिरी महीने दिसंबर 2023 में होने जा रहा है। दिसंबर 2023 में  बॉलीवुड की पांच और साउथ एक बड़ी फिल्म क्लैश करेंगी। तो आज हम दिसंबर 2023 में फिल्मों के बीच होने वाले इस क्लैश के बारे में बतायेंगे। 

दिसंबर 2023 में फिल्मों का क्लैश:

1. ‘एनिमल’ वर्सेज ‘सैम बहादुर’: दिसंबर 2023 की पहली ही तारीख को बॉलीवुड की दो अलग प्रकार की फिल्में एनिमल और सैम बहादुर में क्लैश देखने को मिलेगा। एनिमल में रणबीर कपूर हैं और सैम बहादुर में विक्की कौशल, यह दोनों पहली बार अपनी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टकरायेंगे। एनिमल का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था, जोकि फैंस को काफी पसंद आया है और इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर विक्की की सैम बहादुर का फर्स्ट लुक इस साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था, जिसपर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। लेकिन अभी तक इस फिल्म का टीजर नहीं रिलीज किया गया और इस फिल्म को लेकर उतना उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है। यहां पर रणबीर की ‘एनिमल’ विक्की की ‘सैम बहादुर’ पर असर डाल सकती है। 

2.’मेरी क्रिसमस’ वर्सेज ‘योद्धा’: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की ‘मेरी क्रिसमस’ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ दोनों ही 08 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरोंं में रिलीज हो रही है। इस क्लैश को लेकर ‘योद्धा’ के प्रोड्यूसर करण जौहर ‘मेरी क्रिसमस’ के मेकर्स काफी नाराज भी हैं। बता दें कि, ‘मेरी क्रिसमस’  श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित एक थ्रिलर फिल्म है। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक एरोप्लेन हाईजैक पर आधारित है और इस फिल्म को लेकर इतना बज भी नहीं बना हुआ है। ‘मेरी क्रिसमस’ बॉक्स ऑफिस पर ‘योद्धा’ को  धूल चटा सकती है। 

3.डंकी वर्सेज सालार: यह इस साल का सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। यह क्लैश शाहरुख खान और प्रभास के बीचन होने वाला है। यह दोनों फिल्में 22 दिसंबर 2023 को साथ में रिलीज हो रही हैं। शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार दोनों को ही लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इन दोनों के क्लैश पर कुछ भी प्रीडिक्ट नहीं किया जा सकता है। दोनों ही अलग प्रकार की फिल्में हैं, तो अब देखना होगा इस क्लैश में कौन जीतता है?

ये भी पढ़ें: Sunny Deol की Lahore 1947 को Aamir Khan ने किया अनाउंस,  Rajkumar Santoshi करेंगे फिल्म को डायरेक्ट, सनी के साथ काम करने पर आमिर खान ने बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like