खौफ और दहशत फैलाने अब OTT पर रिलीज होगी Bramayugam, रोंगटे खड़े कर देगी Mammootty की दमदार एक्टिंग!

यह एक गायक की कहानी है जो गुलामी से भागकर जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन इसी बीच वह एक रहस्यमय और जादुई घर में शरण ले लेता है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई वेब सीरीज और फिल्मों के इंतजार में नजरे बिछाए बैठे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता ममूटी की हॉरर ड्रामा फिल्म ‘ब्रमायुगम’ सिनेमाघर में धमाका मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने वाली है। जी हां.. ब्रमायुगम को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी सफलता हासिल हुई है। अब ऐसे में OTT रिलीज की ऑफिशल अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं यह फिल्म OTT पर कब रिलीज होने वाली है?

कब रिलीज हो रही फिल्म?
बता दे फिल्म जब सिनेमाघर में लगी तो इसकी कहानी को काफी पसंद किया गया। यह एक हॉरर फिल्म है जिसमें ममूटी की शानदार एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं इसकी कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। ऐसे में अब OTT पर भी यह खौफ और दशहत फैलाने आ रही है।

बता दे 15 मार्च से सोनी लिव पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी। वही सोनी लिव ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर इसके रिलीज तारीख भी अनाउंस कर दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, “ब्रमायुगम में आइकॉनिक स्टार ममूटी स्टार्स, एक काला और सफेद मास्टरपीस, मिस्ट्री और हॉरर में डूबा हुआ! किसी अन्य से अलग सिनेमाई अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। 15 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग।”

कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म में ममूटी ने मुख्य किरदार निभाया है। इसके अलावा अर्जुन अशोकन, सिद्धार्थ भारतन और अमाल्डा लिज़ समेत कई कलाकार इसमें शानदार अभिनय करते हुए नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल सदासिवन ने किया है।

बात की जाए फिल्म की कहानी के बारे में तो यह एक गायक की कहानी है जो गुलामी से भागकर अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन इसी बीच वह एक रहस्यमय और जादुई घर में शरण ले लेता है जिसके बाद फिल्म में आपको कई ट्वीट और टर्न्स देखने को मिलेंगे। ऐसे में यदि आप इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो घर बैठे ही इसका आनंद उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Wonen’s Day: बदलते समय के साथ कितनी बदली महिलाओं की स्थिति? असलियत जानने के लिए जरूर देखें ये फिल्में-सीरीज

Latest Posts

spot_img

you may like