फैंस को Jawan और Tiger 3 नहीं बल्कि Akshay Kumar की इस फिल्म का है बेसब्री से इंतजार

Akshay Kumar Jawan Tiger 3: इस साल बॉलीवुड की जबरदस्त फिल्में रिलीज होने वाली है। इस साल बॉलीवुड के दो बडे़ मेगास्टार्स शाहरुख खान की ‘जवान’ और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। फैंस को भी इन फिल्मों का इंतजार है। लेकिन इन दोनों फिल्मों से भी ज्यादा बॉलीवुड एक और मेगास्टार अक्षय कुमार की एक फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म जवान और टाइगर 3 के मुकाबले में फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार है अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का। इस बात की जानकारी ऑरमेक्स मीडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। ऑरमेक्स मीडिया ने ट्विट करते हुए बताया कि ‘’15 अप्रैल, 2023 तक बहुप्रतीक्षित हिंदी फ़िल्में (केवल जून 2023 के बाद रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों पर, जिनका ट्रेलर अभी तक रिलीज़ नहीं हुआ है)। ये फिल्में हैं- 1.पुष्पा 2-द रूल (हिंदी), 2.हेरा फेरी 3, 3.जवान, 4.टाइगर 3 और 5.भुल भुलैया 3।’’यह वो फिल्में हैं जो जून 2023 के बाद रिलीज होने वाली है और जिनका अभी तक ट्रेलर नहीं है।

बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्मों की लिस्ट में पहना नंबर साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है। दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी 3 है। तीसरे नंबर पर शाहरुख की जवान, चौथे नंबर पर सलमान खान की टाइगर 3 और पांचवें नंबर पर है बॉलीवुड के उभरते हुए सुपरस्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म भुल भुलैया 3।

इन पांचों फिल्मों में पहले नंबर पर एक साउथ की फिल्म है अगर इस साउथ की फिल्म को छोड़ दें, तो बॉलीवुड में पहली फिल्म अक्षय कुमार की है। फैंस को हेरा फेरी 3 का सबसे ज्यादा इंतजार है। फिल्म हेरा फेरी 3 का तो अभी तक न कोई ऑफिशियल पोस्टर आया है, न ही अनाउंसमेंट वीडियो आया है इसके बावजूद इस फिल्म को लेकर फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित है।

वहीं बात करें टाइगर 3 और जवान की तो इन फिल्मों के अनआउंसमेंट वीडियो और पोस्टर्स आ चुके हैं, इसके बावजूद इन फिल्मों का उत्साह हेरा फेरी 3 के मुकाबले कम है। इस आकंडे को तो देखकर यही लगता है कि हेरा फेरी 3 एक बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित होने वाली है।

ये भी पढ़ें: Akanksha Dubey का आखिरी गाना Ara Ke Haweli हुआ रिलीज, फैन ने Pawan Singh को बोला जातिवाद फैला रहे हो

Latest Posts

spot_img

you may like