Singham Again में विलेन के रोल में Arjun Kapoor की कास्टिंग को लेकर फैंस ने दिए ऐसे अजीब रिएक्शन  

Fans  Reacts To Arjun Kapoor As  Villain In Singham Again: रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट ‘सिंघम अगेन’ को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। लेकिन फिल्म में अर्जुन कपूर को विलेन के रूप में कास्ट किए जाने  पर फैंस अब अजीब प्रतिक्रियाएं दे रहे है। फैंस का मानना है कि ‘सिंघम अगेन’ के लिए अर्जुन कपूर एक सही चॉइस नहीं है। 

फिल्म के इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म क्रिटिक सिद्धार्थ कनन ने ‘सिंघम अगेन’ में  अर्जुन कपूर की कास्टिंग की जानकारी देते हुेए ट्विट किया। सिद्धार्थ कनन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’कथित तौर पर  अर्जुन कपूर, सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।इसके साथ, वह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में प्रवेश करेंगे और न केवल सिंघम बल्कि सूर्यवंशी, सिम्बा और लेडी सिंघम से भी टकरायेंगे! आपके क्या विचार हैं?’’ सिद्धार्थ के इसी ट्विट पर फैंस अर्जुन कपूर की कास्टिंग को लेकर अजीब रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने अर्जुन की कपूर को सिंघम अगेन में लेने पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’फिल्म तो शुरू होने से पहली ही ख़तम हो जाएगी।’’

इसके अलावा कुछ फैंस अलग से ट्विट करके अर्जुन कपूर की कास्टिंग पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। एक फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में विलेन की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। अगर यह सच साबित होता है तो मेरा मानना ​​है कि यह रोहित शेट्टी का बहुत ही खराब फैसला है। हमें कॉप यूनिवर्स में एक मजबूत विलेन  की जरूरत है, और मेरे विचार में, जब अभिनय की बात आती है तो अर्जुन सबसे अच्छी पसंद नहीं हो सकते हैं।’’ 

इसके अलावा एक और फैन ने ट्विट करते अर्जुन कपूर की कास्टिंग को सही बताया है। इस फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, सिंघमअगेन में अर्जुन कपूर, रोहित शेट्टी के कॉप-यूनिवर्स में विलेन की भूमिका निभाएंगे! कई लोग सहमत नहीं होंगे लेकिन मेरा विश्वास करें, वह विलेन के लिए एकदम सही विकल्प हैं। काफी पोटेंशियल है। मुझपर ना हो भरोसा तो रोहित शेट्टी पर तो कर ही लेना!’’ 

वैसे बता दें कि, अभी तक रोहित शेट्टी ने ‘सिंघम अगेन’ में अर्जुन कपूर की कास्टिंग को लेकर किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बताया कि उन्होंने Jawan के लिए कितनी फीस ली, बोलीं मैं SRK के लिए काफी लकी हूं?

Latest Posts

spot_img

you may like