Fans reaction on Gadar 2 Song Main Nikla Gaddi Leke: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की आगामी फिल्म गदर 2 का दूसरा सॉन्ग ‘मैं निकला गड्डी लेके’ यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यह सॉन्ग फिल्म गदर 1 के ‘मैं निकला गड्डी लेके’ का रीमिक्स वर्जन हैं। हालांकि, यह रीमिक्स वर्जन फैंस को काफी पसंकद आ रहा है। इस सॉन्ग को उदित नारायण, आदित्य नारायण और मिथुन ने मिलकर गाया है। सॉन्ग को मिथुन ने कंपोज किया है।
सॉन्ग के इस रीमिक्स वर्जन में सनी देओल और उत्कर्ष शर्मा की बाप-बेटे वाली जोड़ी जम रही हैं। इस सॉन्ग में सनी की एनर्जी काफी जबरदस्त लग रही है। फैंस भी इस सॉन्ग को लेकर काफी ट्विटर पर काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने ट्विटर पर इस सॉन्ग की तारीफ करते हुए लिखा कि,’’ मजा आ गया रे। इसे कहते है सुख #मैंनिकलागद्दीलेके #गदर2 सनी देओल पाजी छप्पर फाड़ दित्ता तुस्सी आज भी सेम टू सेम।’’
Mazaaaaa aaaaa gayaaa re bc
— ਅਜਯ ?️ (@1stAjay) August 3, 2023
Ise kehate hai SUKH ❤️#MainNiklaGaddiLeke #Gadar2@iamsunnydeol paaaji chhappar faad ditta tussi aaj v same to same ❤️?? https://t.co/iEqkuDhMMp
इसके अलावा एक और यूजर ने सॉन्ग पर अपने विचार साझा करते हुए लिखा कि, ‘’जिस गाने का सबको इंतज़ार था वो आ ही गया #MainNiklaGaddiLeke, इस गाने को सुनने के बाद मेरे रोंगटे खड़े हो गए, यह बहुत ही शानदार गाना है, इसे सुनने के बाद दिल नाच उठेगा, यह गाना वही है लेकिन अंदाज नया है।’’
the song that everyone was waiting for has finally arrived,#MainNiklaGaddiLeke,
— Rahul Gupta (@RahulGupta11823) August 3, 2023
after listening to this song, i got goosebumps, it is a wonderful song, after listening to it, the heart will dance?,this song is the same but the style is new
वहीं एक फैन यूट्यूब पर इस सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’निर्देशक को सलाम जिन्होंने इस गाने में गदर पार्ट 1 की सभी पुरानी यादों का सार बरकरार रखा है। उदित जी और आदित्य की बेहतरीन आवाज। मजा आया।’’बात करें फिल्म गदर 2 की, तो इस फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा अपने पुराने किरदारों को दोबारा निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में मनीष वधावा मुख्य विलेन बने हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लेश बॉलीवुड के मेगास्टार अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 से होगा।
ये भी पढ़ें: Arjun Rampal और Bobby Deol समेत बॉलीवुड के यह टॉप हीरो साउथ की आने वाली पैन इंडिया फिल्मों में बने हैं विलेन

