फैंस को पसंद आया Salman Khan का Billi Billi सॉन्ग

Salman Khan Billi Billi  song: सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का दूसरा सॉन्ग बिल्ली-बिल्ली यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग का ऑडियो वर्जन यूट्यूब पर आज रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग को जी म्यूजिक कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग को अबतक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सॉन्ग ‘बिल्ली-बिल्ली’ को सुखबीर द्वारा गाया गया है। सॉन्ग का म्यूजिक खुद सुखबीर ने दिया है। इस सॉन्ग की लिरिक्स को विक्की संधू ने लिखा है। यह सॉन्ग फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग को लेकर फैंस भी काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने इस सॉन्ग पर कमेंट करते हुए लिखा कि,  ‘’जहां नई हिंदी फिल्में रीमेक गानों पर फोकस कर रही हैं.. सलमान भाई अपने नए गानों के साथ 90 के दशक को वापस ला रहे हैं।’’ 

वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सुखबीर पाजी की आवाज में लाजवाब रचना !! यह  पंजाबी शादियों में हर जगह चार्टबस्टर प्ले सॉन्ग है।’’ इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’फाइनेली एक बेहतरीन गीत #KisiKaBhaiKisiJaan से #BilliBilli एक बार फिर से सुखबीर ने अपनी आवाज का जादू दिखा दिया,यह सॉन्ग को लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा।’’

बता दें कि, सॉन्ग  ‘बिल्ली-बिल्ली’ सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का दूसरा सॉन्ग। इस फिल्म का पहला सॉन्ग ‘नईयो लगदा’ हाल ही में रिलीज किया गया था, इस सॉन्ग को लोगों ने काफी ट्रोल किया था। हालांकि, फिल्म का दूसरा सॉन्ग ‘बिल्ली-बिल्ली’ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह एक डांस सॉन्ग है। इस सॉन्ग का सिर्फ अभी ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग का वीडियो वर्जन अगले महीने 02 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया जायेगा। फैंस इस सॉन्ग के वीडियो वर्जन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि, सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को सलमान खान ने खुद ही प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को उनके प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें:Rocky aur Rani Ki Prem Kahani  रिलीज होने से पहले ही हुई फ्लॉप

Latest Posts

spot_img

you may like