Navya Naveli Nanda की दमदार  हिंदी से प्रभावित हुए फैंस, यूजर बोला चलो बॉलीवुड में किसी के पास तो ज्ञान है

Fans impressed by Navya Naveli Nanda Hindi: बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा जोकि अपने सामाजिक कार्यों और अपने बेबाक बयानों को लेकर खबरों में बनी रहती है। इसी बीच नव्या की साफ हिंदी के लिए उनकी काफी ज्यादा तारीफ हो रही है। यूजर्स नव्या की हिंदी को सुनने के बाद बॉलीवुड के दूसरे स्टारकिड्स उन्हें ज्यादा अच्छा बता रहे है। 

हाल ही में नव्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया। नव्या ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’बहुत छोटा होना कभी भी पर्याप्त न करने का कारण नहीं होता है। इस सप्ताह #Phirziddihisahi के इस सप्ताह के एपिसोड के लिए बहुत उत्साहित @navyananda के साथ इस तरह के असंख्य पाठों के साथ  देखते रहें!’’ नव्या द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में वे सामाजिक मुद्दों पर बात कर रही हैं। 

नव्या इस वीडियो में कह रही हैं कि, ‘’तो एक चीज जो मैं बार-बार सुनती हूं कि ‘आप बहुत यंग हो, आपके पास एक्सपीरियंस नहीं है’। तो  हमेशा एक सवाल की उठता है ‘अरे, आप तो 25 साल की हो, आपको क्या एक्सपीरियंस है लाइफ के बारे में? तो आप कैसे इन चीज़ों के बारे में काम कर सकते हैं?’’ नव्या के इसी वीडियो पर अब यूजर्स काफी अच्छे-अच्छे कमेंट्स कर रहे है। यूजर्स को नव्या की हिंदी काफी पसंद आ रही है। 

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’नव्या की हिंदी वाकई कमाल की है।… अच्छा काम करते रहो डियर  उन माता-पिता के बारे में एक बात समझ नहीं आती जो अपने बच्चों को कम से कम अपनी मातृभाषा नहीं पढ़ाते।’’ वहीं एक-दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, नव्या की हिंदी  प्रभावशाली है। पूरे एपिसोड की प्रतीक्षा कर रही हूं। आज कल ज़िद्दी न हो तो कही न कही अपने आत्म सम्मान से समझावता करना है लेकिन अब वो समय गया।’’ इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’उसे हिंदी में बोलते देख अच्छा लगा।’’ इसके अलावा कुछ यूजर्स नव्या के सामाजिक कार्यों की तारीफ कर रहे है। 

ये भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui अपने से 28 साल छोटी Avneet Kaur के साथ रोमांस करने पर बोले कि, ”आजकल के नए लड़कों को रोमांस करना नहीं आता है”

Latest Posts

spot_img

you may like