फैंस को नहीं पसंद आया SRK की Dunki का ट्रेलर, कुछ फैंस बोले ओवरएक्टिंग तो कुछ ने कहा बोरिंग ट्रेलर

Fans Call Dunki Trailer Boring And Filled With Overacting: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की इस साल की आखिरी फिल्म ‘डंकी’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ‘डंकी’ के इस ट्रेलर में शाहरुख खान, विक्की कौशल और तापसी पन्नू का एक कॉमिक अवतार देखने को मिल रहा है। फैंस जोकि शाहरुख खान की इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्साहित थे, उन्हें यह ट्रेलर कुछ खास पसंद नहीं आया है। फैंस ने शाहरुख के डंकी के ट्रेलर पर मिले-जुले रिएक्शन दिए हैं। 

फैंस ने ट्वीटर पर शाहरुख की इस फिल्म के ट्रेलर पर अपने विचार साझा किए हैं। एक फैन ने डंकी के ट्रेलर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’क्या बोरिंग ट्रेलर है, फरहाद सामजी वाली कॉमेडी है। #DunkiDrop4 एक लाइन में रिव्यू-ट*टी। पहली बार राजकुमार हिरानी ने निराश किया है। डंकी का ट्रेलर देखने के बाद अब लग रहा है यह फिल्म सेल्फी मिशन रानीगंज का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाएगी। डंकी डे वन एक करोड़ कमायेगी।’’

वहीं एक फैन ने इस ट्रेलर को दो स्टार देते हुए लिखा कि, ‘’डंकी : ⭐⭐राजकुमार हिरानी के करियर की अब तक की सबसे खराब फिल्म। पूर्ण निराशा, भावनात्मक हिस्सा ज्यादातर समय काम नहीं करता। और बोरिंग स्क्रीनप्ले और शाहरुख  की एक्टिंग ‘जीरो’ से मिलती जुलती है। डंकी का पहला पब्लिक रिव्यू।’’

एक और फैन ने फिल्म के ट्रेलर को खराब बताते हुए लिखा कि, ‘’कोई हेट नहीं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो डंकी ट्रेलर बोरिंग लग रहा है, मुझे अब तक कोई भी कमी पसंद नहीं आई। उन्हें पंजाब और पंजाबियों के बजाय किसी अन्य क्षेत्र के साथ जाना चाहिए था क्योंकि स्थान और सब कुछ बोरिंग लग रहा है। मेरा मानना ​​है कि अगर कोई साउथ का राज्य चुना होता तो अलग वाइब होती।’’

इसके अलावा एक फैन ने ट्रेलर में शाहरुख की ओवरएक्टिंग पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’और यहां पर ओवरएक्टिंग के लिए शाहरुख भाई को ऑस्कर दिया जाता है। डंक डिजास्टर।’’ बता दें कि, डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं Tripti Dimri जिन्होंने Animal में एक छोटे से रोल को निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली?

Latest Posts

spot_img

you may like