Rowdy Rathore 2 में Akshay Kumar की जगह इस एक्टर को लेने पर फैंस हुए नाराज

Akshay Kumar Rowdy Rathore 2: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘राउडी राठौड़’ के सीक्वल ‘राउडी राठौड़ 2’ पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म ‘राउडी राठौड़ 2’ से अक्षय कुमार को हटाकर दूसरे एक्टर को लेने की बात सामने आ रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा को अप्रोच किया गया है।

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने क्रिटिक सिद्धार्थ कनन ने दी है। सिद्धार्थ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’रिपोर्ट्स की माने तो सिद्धार्थ मल्होत्रा को राउडी राठौर 2 के लिए अप्रोच किया गया है। क्या आपको लगता है कि वह अक्षय कुमार के किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे।’’

सिद्धार्थ कनन के इस ट्विट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस को टराउडी राठौड़ 2ट में अक्षय की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेने का फैसला पसंद नहीं आ रहा है। एक फैन ने गुस्से में ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’आप क्या कह रहे हैं….अब एक बच्चा लेजेंड को रिप्लेस करेगा। नो नैवर…राउडी राठौड़ का मतलब है लिविंग लेजेंड वन एन ओनली खिलाड़ी अक्षय कुमार …. ये आज कल के लौंडे कुछ ज्यादा ही हवाबाजी खेल रहे हैं, अगर मेकर्स ने ऐसा किया तो तूफ़ान का सामना करना पड़ेगा।’’

वहीं एक दूसरे फैन ने भी गुस्से में सिद्धार्थ मल्होत्रा पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये तो जोकर दिखता है, पूरी फिल्म में हर सीन में… एक एक्सप्रेशन देता है।’’इसके अलावा एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’कोई अक्षय कुमार को सपोर्ट करे या ना करे बचपन से मैं उन्हें सपोर्ट करता आ रहा हूं, वो लेजेंड हैं उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।’’

वैसे फैंस का गुस्सा करना जायज है, क्योंकि राउडी राठौड़ जैसे कैरेक्टर के लिए अक्षय कुमार ही सही चॉइस हैं। अगर बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो वे एक अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन राउडी राठौड़ जैसे कैरेक्टर के लिए फिट नहीं बैठते हैं। बहरहाल अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि ‘राउडी राठौड़ 2’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आयेंगे या फिर अक्षय कुमार।

ये भी पढ़ें: जानें War 2 में Jr. NTR का किरदार Hrithik Roshan के किरदार से कितना पावरफुल होगा?

Latest Posts

spot_img

you may like