फैन ने Pawan Singh के सॉन्ग Tumhare Siva पर बोला कि, ‘बॉलीवुड की औकात नहीं है ऐसा सॉन्ग बनाने की’

Pawan Singh song Tumhare Siva: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के  सॉन्ग ‘तुम्हारे सिवा’ ने यूट्यूब पर 15 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। पवन सिंह ने भी अपने सॉन्ग के 15 मिलिय व्यूज पार करने पर खुशी जाहिर की है। पवन सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस सॉन्ग के 15 मिलियन व्यूज पार करने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, ‘’धन्यवाद सभी का प्यार और आशीर्वाद बना रहे।’’

पवन सिंह के इस सॉन्ग को लेकर फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने बधाई देते हुए लिखा कि, ‘’अगर बॉलीवुड के पास गुरुर तो भोजपूरी के पास भी एक कोहिनूर है जिसका नाम Pawan Singh दिल खुश हो गया गाना सुनकर भईया Love You Bhaiya।’’  वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’गजब का सॉन्ग है बॉस। क्या साउंड दिया ह अपना मज़ा आ गया सुन कर। मस्त महसूस कर रहा हूं।’’

इसके अलावा एक फैन ने इस सॉन्ग को लेकर बॉलीवुड पर तंज कसते हुए लिखा कि, ‘’यह गाने को जो लोग देखे हैं और जो लग नहीं देखे हैं सबके लिए यह जो गाना है इस गाने में दिखाया गया है कि एक पत्नी को नींद की गोली को ज्यादा मात्रा में खाकर अपने होश गवा बैठना और उस पत्नी के वापस ठीक होने की इंतजार में एक पति को 1 साल गुजारना और 1 साल में एक एक पल अपनी पत्नी के यादों में गुजारना, वाकई में ऐसा वीडियो तो बॉलीवुड में भी नहीं बनता है और यह जो लेबल भोजपुरी में दिखाई दिया ऐसा वीडियो देखकर तो बॉलीवुड वाले भी अपने आप पर तरस खाएंगे।’’

आगे फैन ने लिखा कि,  ‘’ऐसा गाना पहली बार भोजपुरी में आना 5 मिनट की वीडियो में 1 साल का एक पल दिखा देना यह बहुत बड़ी बात है जो लोग इस गाने को देखे हैं और जो लोग नहीं भी देखे हैं उन सब से बस एक ही रिक्वेस्ट है इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार दीजिए क्योंकि ऐसे गाने बहुत कम बनते हैं क्या पता फिर ऐसा गाना कभी आए भी नहीं।’’

ये भी पढ़ें: Singer Lucky Ali ने अपने इस विवादित पोस्ट के लिए मांगी माफी, बोले हिंदू भाई बहनों से है मोहब्बत

Latest Posts

spot_img

you may like