पिता धर्मेंद्र के डर से फैंसी ड्रेस नहीं पहनती थीं ईशा, ‘कॉफी विद करण’ में सलवार-कुर्ता पहनने पर उड़ा था मजाक!

पिछले दिनों ही ईशा देओल का तलाक हुआ है। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्वानी के साथ शादी रचाई थी लेकिन दो बच्चों के बाद इन दोनों का तलाक हो गया।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। धर्मेंद्र ने लंबे समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दर्शकों को दी। धर्मेंद्र की दूसरी शादी मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी से हुई जिनसे उन्हें दो बेटियां हुई जिनका नाम ईशा देओल और अहाना देओल है। अब पहली बार ईशा देओल ने अपने ड्रेसिंग सेंस पर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे ‘कॉफी विद करण’ पर वह ग्लैमरस आउटफिट में नहीं बल्कि सलवार सूट में पहुंची थी और इसके पीछे की वजह भी एक्ट्रेस ने साझा की।

कई फिल्मों में नजर आ चुकी है ईशा
साल 2002 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली ईशा देओल अब तक कई अलग-अलग किरदार निभा चुकी है। जहां वे सिल्वर स्क्रीन पर बोल्ड किरदार में दिखाई देती है तो वह निजी जिंदगी में काफी साधारण तरीके से रहना पसंद करती है। इसी बीच साल 2005 में ईशा देओल शाहिद कपूर के साथ कॉफी विद करण में पहुंची थी जहां पर उन्होंने सलवार सूट कैरी किया था। जहां कॉफी विद करण में एक्ट्रेस ग्लैमर अवतार में पहुंचती है तो वही ईशा एकदम सिंपल अवतार में पहुंची थी जिसके बाद लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया था। यहां पर ईशा ने फेलियर पर भी बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘सेल्फ-रिफ्लेक्टिव’ हो जाती हैं, यानी फेलियर पर खुद को एनालाईज करने लगती हैं।

ईशा देओल ने किया खुलासा
अब इस पर पहली बार ईशा देओल ने कहा कि, मैंने तब ऐसा कहा था? मुझे नहीं पता मैंने तब ये क्यों कहा था और इतनी फिलोसॉफी दी थी। मैंने तब जो भी कहा था उसकी वजह से आज फंसने लगी हूं। मुझे नहीं लगता कि आज जो मैं हूं, ये बात उससे रिलेट करती है। मुझे पीछे जाकर फिर से वो इंटरव्यू देखना पड़ेगा क्योंकि मुझे सच में याद नहीं है कि मैंने क्या कहा था। मुझे ये याद है कि वो एक फन इंटरव्यू था और मुझे जो मेन चीज याद है वो ये कि मैंने सलवार-कुर्ता पहना था।’ वहीं स्टाइल को लेकर कहा कि, ‘मुझे ऐसा लग रहा था कि शायद डैड ये देखेंगे, तो मैं तमीज से तैयार होकर जाऊं। तो मैंने रॉकी (सेलेब्रिटी डिजाईनर रॉकी एस.) को मेरे लिए सलवार-कुर्ता बनाने के लिए कहा था।

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, “जहां तक मेरे पिता की बात है, वो पजेसिव और ऑर्थोडॉक्स हैं। उनके हिसाब से, लड़कियों को दुनिया से बचाकर प्रोटेक्ट करके रखा जाना चाहिए। जिस तरह हमारी इंडस्ट्री फंक्शन करती है, उन्हें ऐसा ही लगा होगा। चाहे कुछ भी कहें, हमने बहुत अच्छे से और बहुत अच्छे तरीके से मैनेज किया।”

बता दे पिछले दिनों ही ईशा देओल का तलाक हुआ है। उन्होंने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्वानी के साथ शादी रचाई थी लेकिन दो बच्चों के बाद इन दोनों का तलाक हो गया। फिलहाल ईशा अपने माता-पिता के घर रह रही है।

ये भी पढ़ें: जब अपनी सौतेली मां से पहली बार मिली थीं Esha, पैर छूने पर भी धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने नहीं की थी बात!

Latest Posts

spot_img

you may like