आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ियां और…, अकूत संपत्ति के मालिक है विवादों में रहने वाले Elvish Yadav!

बिग बॉस से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने 14 बीएचके का घर खरीदा जिसकी कीमत 10 से 14 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा दुबई में भी उनका एक घर है जिसकी कीमत 8 करोड़ से अधिक है।

बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने के बाद हर किसी की जुबान पर एल्विश यादव का नाम है। जब से वह बिग बॉस के घर से बाहर आए हैं तभी से उनका नाम विवादों में भी रहा है। पार्टी में सांप का जहर इस्तेमाल करने के आरोप के बाद एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दे एल्विश यादव फिल्मी सितारों की तरह ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उन्होंने बहुत कम समय में करोड़ों की दौलत बना ली है। तो चलिए जानते हैं आखिर एल्विश यादव कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक है?

यूट्यूबर के रूप में शुरू हुआ था करियर
एल्विश यादव ने साल 2016 में यूट्यूबर के तौर पर अपने की शुरुआत की थी। वह अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते थे जिससे उनके लाखों की कमाई होती थी। इसके अलावा इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया से भी एल्विश यादव लाखों की कमाई करते हैं। इसी बीच एल्विश यादव को बिग बॉस OTT का बुलावा आया जहां से वे विनर बनकर निकले।

बस इसके बाद क्या था? एल्विश यादव के करियर में चार चांद लग गए। बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करते ही उनका नाम लाइमलाइट में आ गया और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी हो गई। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लेकर 15-20 लाख सैलरी उठाई थी। इसके अलावा शो के विनर के तौर उन्हें 25 लाख रुपए मिले थे।

तगड़ी हुई फैन फॉलोइंग
बिग बॉस से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने 14 बीएचके का घर खरीदा जिसकी कीमत 10 से 14 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा दुबई में भी उनका एक घर है जिसकी कीमत 8 करोड़ से अधिक है। बता दे एल्विश यादव हर महीने 2 से 3 करोड़ की कमाई करते हैं जबकि उनकी नेटवर्थ 40 करोड़ से अधिक है। इसके अलावा वह विज्ञापन के माध्यम से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। बड़े-बड़े हीरो की तरह ही एलविश यादव के पास लग्जरी गाड़ियां भी है जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।

लग्जरी गाड़ियों के मालिक
बता दें, एल्विश के पास Porsche 718 Boxster कार है जिसकी कीमत 1.46 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास 42 लाख वाली फॉर्च्यूनर भी है। इसके साथ एल्विश के पास 1 करोड़ वाली ऑडी भी है। यही नहीं बल्कि वह एक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक के मालिक भी है जिसकी कीमत 1.52 से 2.25 लाख के आसपास है। ऐसे में कहा जा सकता है कि एल्विश यादव की जिंदगी बहुत लग्जरी है। हालांकि विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: सांप का जहर सप्लाई करने से मारपीट तक, जब-जब विवादों में आए Elvish Yadav, सलमान से भी ले चुके हैं पंगा!

Latest Posts

spot_img

you may like