Breaking! स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को दोबारा ला रही है एकता कपूर

टेलीविजन क्वीन एकता कपूर टेलीविजन का सबसे लम्बा चलने वाला सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी को दोबारा टेलीकास्ट करने का फैसला कर चुकी है। जानिये क्या है पूरी बात...

Ekta Kapoor KSBKBT: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) लौट रहा है| टेलीविजन क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने फिर एक बार इस शो को टेलीकास्ट करने का फैसला कर लिया है। साल 2000 में शुरू हुआ था यह सीरियल जो तकरीबन 8 साल तक चला। क्योंकि सास भी कभी बहू थी के फैंस देश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी हैं। आज भी इस सीरियल का और इसके किरदार स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का तोड़ या मुकाबला नहीं है। इसीलिए इस सीरियल की मेकर एकता कपूर ने इसे दोबारा टेलीकास्ट करने का फैसला कर लिया है। जल्दी क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस पर फिर शुरू होगा।

हाल ही में एकता कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस सीरियल के झलक को शेयर की। और इस बात की जानकारी अपने और शो के फैंस को दी। साथ ही एकता कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा, “इस प्रोमो की एक झलक देख कर ही सारी पुरानी यादें ताजा हो गई। आज, जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं, तो मुझे हर पल याद आता है, जिसने इस शो को सबसे प्रिय बना दिया! उसी प्यार के साथ जुडिये इस सफर से दोबारा।” अधिक जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Rakhi Sawant Separation: राखी सावंत ने लिया पति रितेश से अलग होने का फैसला, लोगो ने कहा, ‘ये तो होना ही था’

Latest Posts

spot_img

you may like