Ekta: 17 में शुरू हुआ करियर, फिर बिन ब्याही बनी मां, रईसी में शाहरुख़-सलमान को टक्कर देती हैं TV Queen!

एकता कपूर ने सिर्फ 19 साल की उम्र में 'मानो या ना मानो' सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। साल 2020 में एकता कपूर को पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

टेलीविजन दुनिया की क्वीन कही जाती पॉपुलर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एकता कपूर को भला कौन नहीं जानता। यूं तो एकता कपूर हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी है लेकिन एकता कपूर ने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल किया जिसे हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं। उन्होंने छोटी सी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर ली थी और वर्तमान में वह टीवी से लेकर बॉलीवुड की दुनिया में राज कर रही है। आज 7 जून को एकता कपूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। तो चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

पिता की डांट से शुरू हुआ करियर
दरअसल, एकता कपूर ने सिर्फ 19 साल की उम्र में ‘मानो या ना मानो’ सीरियल से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। इस दौरान उनके पिता जीतेन्द्र ने उन्हें किसी बात पर डांट दिया था जिसके बाद उन्होंने अपने लिए कुछ करने की ठानी और फिर पहला सीरियल बना डाला। इसके बाद उन्होंने सीरियल ‘हम पांच’ प्रोड्यूस किया जो टीवी की दुनिया में तहलका मचा गया।

इस सीरियल को इतनी पापुलैरिटी मिली कि इस सीरियल में काम करने वाले कलाकारों के साथ-साथ एकता कपूर भी सातवें आसमान पर पहुंच गई। इसके बाद एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहीं किसी रोज’, ‘कहीं तो होगा’, ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे पॉपुलर हिट शो बनाएं और इन शो के माध्यम से वह घर-घर में पॉपुलर हुई। वहीं नागिन सीरियल के बाद तो एकता दुनियाभर में पहचानी गई। बता दे एकता कपूर अपने बालाजी टेलीफिल्म्स बैनर के तहत करीब 130 से ज्यादा डेली शॉप प्रोड्यूस कर चुकी है।

इन फिल्मों से नाम कमा चुकी हैं एकता
इसके बाद साल 2001 के में उन्होंने गोविंदा के साथ-साथ फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ से बतौर फिल्म प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘क्या कूल है हम’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘द डर्टी पिक्चर’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है।

न केवल फिल्म बल्कि उन्होंने ओटीटी की दुनिया में भी तहलका मचाया हुआ है। वही साल 2020 में एकता कपूर को पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। बात करें एकता कपूर की संपत्ति के बारे में तो वह साल 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक 95 करोड़ की मालकिन है।

ये भी पढ़ें: कभी थी TV की टॉप एक्ट्रेस, शादी करते ही पर्दे से हुई गायब, मां बनने के बाद लोगों ने दिए खूब ताने!

Latest Posts

spot_img

you may like