Manisha नहीं इस एक्ट्रेस की ख़ूबसूरती पर लिखा गया था ‘एक लड़की को देखा..’ गाना, अब सालों बाद हुआ खुलासा!

फिल्म '1942 ए लव स्टोरी' में मनीषा कोइराला के साथ-साथ मशहूर अभिनेता अनिल कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया।

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..’ गाना तो आपने सुना ही होगा? यह गाना इतना खूबसूरत है कि सुनते ही आपका मूड बहुत अच्छा हो जाएगा। गाने में मनीषा कोइराला और अनिल कपूर दिखाई देते हैं और यह गाना इंडस्ट्री का सबसे सफल गाना है जिसमें मनीषा की खूबसूरती को भी बहुत ही सराहा गया है। लेकिन कम लोग जानते हैं कि यह गाना मनीषा कोइराला पर नहीं बल्कि किसी और पर लिखा गया था। तो चलिए जानते हैं इस गाने की पीछे की कहानी क्या है?

मनीषा को मिली थी पहचान
बता दें कि, फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ में मनीषा कोइराला के साथ-साथ मशहूर अभिनेता अनिल कपूर मुख्य किरदार में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। इसके अलावा फिल्म में डैनी, जैकी श्रॉफ, प्राण भी दिखाई दिए थे। यह एक ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडा गाढ़ दिए थे तो वही मनीषा कोइराला को भी बड़ी सफलता हासिल हुई थी। इसके अलावा फिल्म का गाना ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ भी खूब पॉपुलर हुआ जिसे दर्शक आज भी सुनना पसंद करते हैं। हालांकि यह गाना मनीषा कोइराला नहीं बल्कि टॉप अभिनेत्री माधुरी दीक्षित पर लिखा गया था।

जावेद अख्तर ने किया था खुलासा
जी हां.. इस बात का खुलासा खुद गाने के लेखक जावेद अख्तर ने किया था। दरअसल, उन दिनों माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी और हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। ऐसे में ‘1942 ए लव स्टोरी’ के मेकर्स भी माधुरी दीक्षित को लेना ही चाहते थे लेकिन इस दौरान माधुरी के पास डेट की कमी थी जिसके कारण वह इस फिल्म में काम नहीं कर पाई।

इसी बीच जावेद अख्तर ने इस गाने को माधुरी दीक्षित की खूबसूरती को देखते हुए लिख दिया। इसके बाद यह गाना मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया जो काफी हिट हुआ। वैसे सच तो ये है कि, मनीषा कोइराला भी खूबसूरती में माधुरी दीक्षित को टक्कर देती है।

ये भी पढ़ें: जब Aamir को Madhuri के साथ प्रैंक करना पड़ गया था भारी, सरेआम सेट पर मारने दौड़ी थी एक्ट्रेस!

Latest Posts

spot_img

you may like