जब Govinda के नखरे के कारण फिल्म Hum में Amitabh Bachchan और Rajinikanth के साथ उनका यह मुख्य सीन शूट नहीं हो पाया, अमिताभ और रंजनीकांत का ऐसा था रिएक्शन

Due to Govinda Amitabh  Rajinikanth  scene  in  Hum was scrapped: 90 के दशक में सुपरस्टार रहे गोविंदा जिन्होंने कई हिट फिल्में दी। गोविंदा एक बड़े स्टार तो उनके नखरे भी बड़े हुआ करते थे। इस बात का खुलासा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने किया है। गोविंदा ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ के साथ साल 1991 में आई हिट फिल्म ‘हम’ की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में गोविंदा, अमिताभ और रजनीकांत के कई बेहतरीन सीन्स थे। लेकिन फिल्म में एक महत्वपूर्ण सीन भी होना था, जोकि गोविंदा के नखरे के चक्कर से शूट नहीं हो पाया था। 

इस सीन में गोविंदा,रजनीकांत और अमिताभ तीनों को साथ में होना था। यह सीन सुबह के वक्त शूट होना था, लेकिन गोविंदा चार दिनों तक इस सीन के लिए सेट पर लेट पहुंचे, जिससे कारण से यह सीन हटाना पड़ा। लेकिन गोविंदा के इस बर्ताव पर रजनीकांत और अमिताभ ने कुछ भी नहीं कहा था। इस बात का खुलासा इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर रवि दीवान ने हाल ही में ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए इंटरव्यू में किया है। रवि ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि, “जब भी तीनों कलाकार उपलब्ध होते थे तो हम शूटिंग शेड्यूल करते थे। एक स्थिति ऐसी थी जब हमें ऊटी में तीनों कलाकारों के साथ एक सीन शूट करना था। अमिताभ जी और रजनीकांत जी ऐसे अभिनेता थे जो अपने कॉल टाइम से आधे घंटे पहले सेट पर पहुंच जाते थे, जबकि गोविंदा लंच के बाद आते थे।’’

आगे रवि ने फिल्म के उस महत्वपूर्ण सीन के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’फिल्म हम में सुबह-सुबह एक शॉट था, जिसमें तीनों कलाकार शामिल थे। अमित जी और रजनीकांत जी तय समय पर तैयार होकर सेट पर मौजूद रहते थे । हालाँकि, हमने चार-पाँच दिनों तक सूर्योदय के समय गोविंदा के हमारे साथ आने का इंतज़ार किया, लेकिन वह समय पर नहीं आए। मुझे उसके देर से आने का कारण नहीं पता लेकिन वह कभी भी समय पर नहीं आता था। आख़िरकार हमें वो सीन फ़िल्म से हटाना पड़ा।’’.

ये भी पढ़ें: जब Naseeruddin Shah ने Amitabh Bachchan को कहा कि उन्होंने कोई ढंग की फिल्म नहीं बनाई,  Rajesh Khanna को फिल्मों का स्तर खराब करने का जिम्मेदार बताया

Latest Posts

spot_img

you may like