Dream Girl 2 के नये टीजर ने मचाया धमाल, इस बार Pooja ने Makkaar से फोन पर की बात

अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर रिलीज किया गया है। नये टीजर में पूजा बनी आयुष्मान खुराना मक्कार यानि की रणबीर कपूर से फोन पर बात करती है

Dream Girl 2 New Teaser: अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया टीजर रिलीज किया गया है। नये टीजर में पूजा बनी आयुष्मान खुराना मक्कार यानि की रणबीर कपूर से फोन पर बात करती है। सोफे पर बैठी पूजा को इस बार रणबीर कपूर यानि कि मक्कार का फोन आता है। वो अपने ही स्टाइल में फोन उठाकर पूछती हैं कौन बात कर रहा है। जवाब में मक्कार कहते हैं कि अरे मेरी आवाज को नहीं पहचाना तूने। बस यही दोनों में फ्लर्टिंग शुरू हो जाती है।

दोनों एक दूसरे को झूठी मक्कार बोलने लगते हैं। टीजर में बात करते हुए रणबीर से एक तभी कोई महिला पूछती है, किससे बात कर रहे हो। तब रणबीर कपूर की आवाज आती है। ‘कोई नहीं, बठिंडा वाली बुआ हैं। पूजा कहती हैं, झूठे, मक्कार मिल कब रहे हो। रणबीर कपूर की आवाज आती है, मिलकर समझाता हूं, होली पर आ रहा हूं, तुम्हें रंग लगाने। पूजा कहती हैं, मैं सात जुलाई को आ रही हूं, आना जरूर फैमिली के साथ। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते ड्रीम गर्ल 2 का ये नया टीजर वायरल हो गया है।

इससे पहले ड्रीम गर्ल 2 का टीजर रिलीज हुआ था, उसमें पूजा ने पठान शाहरूख खान से बात की थी। और अब पूजा ने रणबीर यानि कि मक्कार से बात कर रही है। और उन्हे ये बता रही है कि सात जुलाई को फिल्म रिलीज होगी तो साथ में आना। आपको बता दे कि ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। ड्रीम गर्ल 2, 2019 में रिलीज हुई ड्रीम गर्ल की सीक्वेल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की जोड़ी नजर आई थी लेकिन ड्रीम गर्ल 2 में नुसरत की जगह अनन्या पांडे ने ले ली है।

ड्रीम गर्ल को राज शांडिल्य ने निर्देशित किया था और संगीत मीट ब्रदर्स ने दिया था। कॉमेडी ड्रामा ड्रीम गर्ल 2 को भी राज शांडिल्य ही निर्देशित कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के अलावा इस फिल्म में राजपाल यादव,आसरानी,परेश रावल और मनोज जोशी लीड में होंगे और ये फिल्म इसी साल 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़े: Chandramukhi 2 के सेट पर Kangana Ranaut ने क्रू मेंबर्स के साथ खेली होली, वीडियो हुआ वायरल

Latest Posts

spot_img

you may like