Don 3  का प्रोमो हुआ आउट,  Don के रूप Ranveer Singh फैंस को नहीं आए पसंद,  रणवीर को बताया सस्ता डॉन

Don 3  Promo out fans not liked Ranveer Singh as Don: फिल्म डॉन 3 को लेकर पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म नए डॉन के रूप में रणवीर सिंह की एंट्री होगी। तो यह बात अब सही निकली, फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने नए डॉन के रूप में रणवीर सिंह को इंट्रोड्यूस किया है। रणवीर अब डॉन 3 में डॉन की भूमिका निभायेंगे। 

फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर  हैंडल से फिल्म डॉन 3 का प्रोमो साझा करते हुए लिखा कि, 

‘’एक नए युग की शुरुआत #डॉन3।’’ इस प्रोमो में रणवीर सिंह का एक बैक शॉट दिखाया जाता है और वे डायलॉग बोलते हुए कहते हैं कि- शेर जो सो रहा है, वो जागेगा कब पूछते हैं यह सब। उनसे कह दो कि फिर जाग उठा हूं मैं और फिर सामने जल्द आने को। क्या है ताकत मेरी, क्या हिम्मत है मेरी, फिर दिखाने को। मौत से खेलना जिंदगी है मेरी जीतना ही मेरा काम है, तुम तो हो जानते जो मेरा नाम है। 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढती है मुझे पर पकड़ पाया है मुझको कौन, मैं हूं डॉन।

रणवीर सिंह नए डॉन के रूप में काफी असरदार लग रहे हैं। हालांकि, फैंस को डॉन के रूप में रणवीर सिंह पसंद नहीं आ रहे है। फरहान के इसी ट्विट पर फैंस भी रणवीर सिंह को नए डॉन के रूप में देखने के बाद मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’रणवीर की क्षमताओं पर अभी कोई संदेह नहीं है। लेकिन बिना शाहरुख खान के डॉन 3 नहीं।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’एकदम सस्ता से भी सस्ता डॉन।’’ इसके अलावा एक फैन ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए लिखा कि, ‘’डॉन 3 में डॉन का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह बिल्कुल सही विकल्प हैं! उनके पास अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान की विरासत को आगे ले जाने के लिए करिश्मा, स्वैगर और अभिनय कौशल है। मैं उन्हें इस प्रतिष्ठित किरदार को नए और रोमांचक तरीके से जीवंत करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’’

ये भी पढ़ें: SRK समेत बॉलीवुड के वो एक्टर्स जिनके पूर्वज भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े हुए थे

Latest Posts

spot_img

you may like