Jawan के डायरेक्टर Atlee के घर गुंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

शाहरुख खान की फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया मोहन शादी के 8 साल बाद माता-पिता बने है। मंगलवार को दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया

Atlee-Priya Welcome Baby Boy: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया मोहन शादी के 8 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। मंगलवार को दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। एटली ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस समेत इंडस्ट्री के तमाम लोग एटली और प्रिया को बधाई दे रहे है।

एटली ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि, ‘वह सही थे। दुनिया में ऐसी कोई फीलिंग नहीं है। हमारा बेबी बॉय आ गया है! पेरेंटवुड में एक नया रोमांच आज से शुरू हो रहा है। आभारी। प्रसन्न। भाग्यवान।’ एटली की इस पोस्ट पर साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु समेत कई सितारे बधाई दे रहे है। वहीं फैंस एटली को तहे दिल से बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ डायरेक्टर ने एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में एटली और प्रिया बेड पर लेटे हुए हैं और दोनों के हाथ इसके साथ ही फोटो के कोने में ‘इट्स ए बॉय’ लिखा हुआ हैमें छोटे-छोटे जूते भी पहने हुए है।

एटली और प्रिया साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल हैं। इन्होंने साल 2014 में शादी की थी। एटली और प्रिया ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। अब शादी के 8 साल बाद वह माता-पिता बन गए हैं। प्रिया ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान एटली के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब उन्होंने पैरंट बनने की जानकारी दी है। माता-पिता बनने के बाद दंपति बहुत खुश हैं और वह अपने जीवन में अपने बेटे को पाकर बहुत खुश है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एटली फिलहाल शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं। शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के पोस्टर्स सामने आ चुके हैं। जिसमें शाहरुख काफी अलग लुक में नजर आ रहे थे। इस फिल्म में शाहरुख खान एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले है। फिल्म में शाहरुख खान, सान्या मल्होत्रा, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। जवान 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े: Pathaan की सक्सेस पर Alia Bhatt और Varun Dhawan ने दिया खास रिएक्शन, देखे वीडियो

Latest Posts

spot_img

you may like