Dinesh Lal Yadav Nirahua और Amrapali Dubey की फिल्म Raja Doli Leke Aaja की शूटिंग हुई पूरी

भोजपुरी फिल्म 'राजा डोली लेके आजा' की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में नजर आएँगे

Raja Doli Leke Aaja Shooting Complete: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और श्रुति राव स्टारर भोजपुरी फिल्म “राजा डोली लेके आजा” की शूटिंग पूरी कर ली गई है। भव्य पैमाने निर्मित की जा रही सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फिल्म राजा डोली लेके आजा की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन नगरी वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों डाफी, नारायणपुर, चितईपुर, औंधे, बछवां आदि गाँव में की गई है। शूटिंग के समय स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला है। पारिवारिक समावेश की कहांनियों से सजी भोजपुरी फ़िल्म देखने के लिए यह फिल्म एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है।

गौरतलब है कि फिल्म निर्माता लोकेश मिश्रा द्वारा निर्मित की जा रही टैलेंटेड निर्देशक सुजीत कुमार सिंह द्वारा निर्देशित फ़िल्म “राजा डोली लेके आजा” फुल एंटेरटेनिंग है। यूनिक लव स्टोरी और मंझे हुए कलाकारों के शानदार अभिनय से सजी यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों के स्वस्थ मनोरंजन को ध्यान में रखकर निर्मित की गई है। केन्द्रीय भूमिका में दिनेश लाल यादव निरहुआ हैं। फिल्म की नायिका आम्रपाली दूबे तथा श्रुति राव हैं। उनकी कमेस्ट्री दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि कमला फिल्म्स क्रिएशन्स बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म राजा डोली लेके आजा के निर्माता लोकेश मिश्रा हैं। फिल्म के कुशल निर्देशन की बागडोर सुलझे हुए निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने संभाली है।

फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, श्रुति राव, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, अभिषेक पाण्डेय गोलू, सागर सलमान, नीलम पाण्डेय इत्यादि हैं। फिल्म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी एक बार फिर दर्शको के बीच धमाल मचाने आ रही है। फिल्म में निरहुआ का किरदार उनकी बाकि सभी फिल्मो से बिलकुल हटकर है।

ये भी पढ़े: फिल्म के सेट पर Awdhesh Mishra क्यों दबा रहे है K K Goswami के पैर, देखे बेहद ही खास वीडियो


Latest Posts

spot_img

you may like