Dinesh Lal Yadav की अर्ध्दांगिनी बन चुकी है भोजपुरिया दर्शकों के दिलों की रानी Amrapali Dubey? जब Nirahua ने खुद था किया खुलासा…

वीडियो के वायरल होने के बाद अब देखना ये है कि निरहुआ व आम्रपाली दुबे का इसे लेकर क्या बयान सामने आता है

Dinesh Lal Yadav Confirms His Marriage To Amrapali Dubey: भोजपुरी फिल्म अभिनेता व पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की फिल्में जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। वहीं दोनों ही कलाकार फैन्स के दिलों हमेशा बसे रहते हैं। हालाकि दिनेश लाल यादव निरहुआ शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं, लेकिन आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ अपने रिलेशनशिप को लेकर मीडिया की गॉसिप्स में रहते हैं। हालाकि दोनों ने शादी को लेकर कभी भी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं बोला है। ऐसे में निरहुआ और आम्रपाली का एक वायरल वीडियो एक बार फिर से उनकी शादी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल ये वीडियो राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय का है। जब दिनेश लाल यादव और आम्रपाली अयोध्या गए हुए थे। इस मौके पर दोनों ही कलाकारों ने जगद् गुरु रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान खुद निरहुआ ने आम्रपाली के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था। तब भी ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था और अब एक बार फिर से ये सुर्खियों में है। इस वीडियो में जगद् गुरु जब निरहुआ से पूछते हैं कि ये कौन तुम्हारी बहन है, तब निरहुआ जवाब देते हैं कि गुरु जी अरे उ बन गईली अर्द्धागिनी, कहां सिस्टर रही। तब गुरु जी फिर कहते हैं कि काहे कुछ गड़बड़ हो गया था क्या। फिर निरहुआ आम्रपाली की ओर इशारा करके बोलते हैं कि काहे गुरू जी से झूठ बोले रही हो, बतावा सच्चाई। फिर आम्रपाली सिर्फ मुस्कुरा देती हैं। दोनों साथ में जगद्गुरु का आशीर्वाद लेते हैं।

सौजंय से (नालंदा लाइव यूट्यूब चैनल)

वीडियो के वायरल होने के बाद अब देखना ये है कि निरहुआ व आम्रपाली दुबे का इसे लेकर क्या बयान सामने आता है। हालाकि अभी तक दोनों का बयान इसे लेकर नहीं आया है और ऐसे में उम्मीद कम ही हैं कि दोनों इस पर कोई रिएक्शन देंगे। फिलहाल अगर बात हम आम्रपाली दुबे की करें, तो निरहुआ के साथ आम्रपाली ने पहली बार 2014 में निरहुआ हिंदुस्तानी से शुरूआत की थी और तब से लेकर अब तक दोनों सितारों ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दोनों की जोड़ी सिनेमा परदे पर जब भी आती है। लोगों इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

आम्रपाली और निरहुआ लोकसभा चुनावों के दौरान भी एक साथ रहे। आम्रपाली निरहुआ के लिए यूपी के आजमगढ़ में वोट मांगते हुए भी नजर आई थी और कई रौलियों को भी उन्होने संबोधित किया था। ऐसे में इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल दोनों अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही दोनों की सुपरहिट फ्रेंचाइजी निरहुआ हिंदुस्तानी का अगला पार्ट हमे देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े: Rishabh Kashyap Golu एक्ट्रेस Tanushree के साथ हुए रोमांटिक, देखिए दुल्हन हम ले जाएंगे फिल्म के एक सुपरहिट गाने की शूटिंग

Latest Posts

spot_img

you may like