Dia Mirza ने बताया कि Dhak Dhak की शूटिंग के दौरान Fatima Sana Shaikh को मिर्गी के दौरे आ गए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने फिल्म की शूटिंग की

Dia Mirza says Fatima  had epileptic attack shooting Dhak Dhak: बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीया मिर्जा जोकि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धक धक’ को लेकर खबरों में बनीं हुई हैं, उन्होंने बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को मिर्गी के दौरे पड़ गए थे। दीया ने कहा कि फातिमा ने मिर्गी के दौरे पड़ जाने के बावजूद इस फिल्म के कई कठिन सीन्स की शूटिंग की, जिसे देखकर फातिमा के आंसू भी आ गए। 

दीया मिर्जा ने ‘न्यूज 18 शोशा’ को दिए एक इंटरव्यू में फातिमा के मिर्गी के दौरे पड़ने के बारे में बताते हुए कहा कि,  ‘’ऑक्सीजन कम थी, रास्ते कठिन थे और फातिमा के सामने कुछ ऐसी स्थितियाँ थीं जहाँ उसे मिर्गी का दौरे पड़े। लेकिन कुछ ही सेकंड में वह उठीं और फिल्म का सबसे  महत्वपूर्ण सीन किया। मैं इसलिए नहीं रोई क्योंकि वह एक शानदार कलाकार हैं बल्कि एक कलाकार के रूप में उसकी प्रतिबद्धता को देखकर रोई हूं।”

दीया ने यह भी बताया कि वे  रत्ना पाठक, दीया मिर्जा, फातिमा और संजाना संघी मिलकर इस फिल्म में महिलाओं कहानी बताना चाहती हैं। दीया ने कहा कि, “ऐसी इंडस्ट्री में जो इतनी पितृसत्तात्मक है, इतनी सरल, ईमानदार, गरिमापूर्ण और नारीवादी कहानी प्राप्त करना बहुत मुश्किल है जो सहानुभूति में निहित है। बिल्कुल कहानी की तरह, हम चार अजनबी थे जो इस कहानी को बताने के लिए एक साथ आए हैं।’’

इसके अलावा दीया जिन्होंने इस फिल्म के लिए बाइक चलाना भी सीखा, उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर शूटिंग करना कितना मुश्किल था। दीया ने कहा कि, “एक सामान्य दिन में, एक बाइक राइडर के रूप में, यह काफी कठिन होता है। 200 लोगों के ग्रुप के साथ ट्रैवल करने और उनकी देखभाल करने के बारे में सोचिए! हमें सभी प्रकार की बीमारियाँ हो रही थीं क्योंकि एक निश्चित बिंदु के बाद ऑक्सीजन का स्तर कम हो गया था। काफी  चुनौतियाँ थीं। लेकिन हमने गर्म खाना खाया और हमें मजबूत, आरामदायक और खुश रहने के लिए जरूरी हर चीज हासिल हुई।’’

ये भी पढ़ें: Himanshi Khurana ने बताया कि Bigg Boss 13 के बाद उनकी मेंटल हेल्थ काफी खराब हो गई थी, बोलीं मैंने जब भी कुछ बोलना चाहा तब Salman Khan ने मुझे..

Latest Posts

spot_img

you may like