Dharmesh Darshan Rejected A Hollywood Movie Offer For This Reason: फिल्म निर्माता निर्देशक धर्मेश दर्शन ने अपने निर्देशन की शुरूआत सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म लुटेरे से की थी। 1993 में रिलीज ये फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इसके बाद धर्मेश दर्शन ने 1996 में आमिर खान और करिश्मा कपूर की लीड भूमिका से सजी फिल्म राजा हिन्दुस्तानी बनाई। जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। फिल्म निर्देशक धर्मेश दर्शन के अब तक के करियर की बात करें, तो उन्होने 1993 से 2006 तक अपने सक्रिय सालों में सिर्फ सात फिल्में बनाई हैं। जिसमें आमिर खान के साथ राजा हिंदुस्तानी और मेला जैसी फिल्में शामिल हैं। धर्मेश दर्शन ने हाल ही में लहरें को एक खास इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होने कई राज की बातें शेयर की हैं।
राजा हिंदुस्तानी के निर्देशक ने इस मौके पर मेला और उसके फ्लॉप होने का जिक्र भी किया और ये भी कहा कि उन्हे करीब 70 फिल्में ऑफर हुई थी लेकिन उन्होने सिर्फ सात फिल्में ही बनाई हैं। धर्मेश दर्शन ने अपने सीनियर पत्रकार भारती एस प्रधान के साथ लहरें से खास बातचीत में ये भी कहा कि उन्हे मेला और धड़कन की शूटिंग के बीच एक हॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई थी। जिसके निर्माता शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय को लेकर एक बड़ी हिट फिल्म बनाने चाहते थे लेकिन दोनों फिल्मों की वजह से उन्होने हॉलीवुड की उस बड़ी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।
धर्मेंश दर्शन ने लहरें से बातचीत में ये भी कहा कि हॉलीवुड फिल्मों के निर्माता अशोक अमृतराज की तरफ से उन्हे हॉलीवुड का वो बड़ा ऑफर मिला था। जिसमें शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय को कास्ट करने की योजना थी। अशोक ने उनसे कहा कि धड़कन और मेला को छोड़ उनके साथ एक साल के लिए हॉलीवुड फिल्म का निर्माण करें। लेकिन धर्मेश तब ऐसा नहीं करना चाहते थे। धर्मेंश ने कहा कि उन्हे इस बात की खुशी थी कि उनके काम को पसंद किया जा रहा था। पर धड़कन और मेला के साथ उनके कमिटमेंट के अलावा उनके माता पिता की खराब हेल्थ उन्हे हॉलीवुड की फिल्म करने की अनुमति नहीं दे रही थी। इसलिए उन्होने हॉलीवुड ऑफर को ठुकरा दिया था।
राजा हिंदुस्तानी के निर्देशक ने यहां पर शेखर कपूर का उदाहरण भी दिया और कहा कि वो एक अच्छे डायरेक्टर उस समय के रहे हैं लेकिन शेखर ने हिंदी फिल्मों को अचानक छोड़ दिया और हॉलीवुड की फिल्मों की ओर चले गए। बाद में पता चला कि वो ना हो हॉलीवुड में कामयाब हो पाए और न ही फिर हिंदी फिल्मों में उनका सिक्का जम पाया। धर्मेश ने कहा कि वो शेखर जैसी गलती नहीं दोहराना चाहते थे। इसलिए हॉलीवुड के ऑफर को ठुकराने की एक वजह ये भी थी।
ये भी पढ़े: SRK ने पहले Deewana को करने से कर दिया था मना, फिर Guddu Dhanoa की इस बात पर शाहरुख ने इस फिल्म को किया…

