जब Dharmendra को देखकर सोफे की पीछे छुप गईं थी Jaya Bachchan, धर्मेंद्र ने जया से जुड़ा बताया एक मजेदार किस्सा

 Dharmendra told a funny story related to Jaya: बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता धर्मेन्द्र जोकि कई सालों बाद अभिनेत्री जया बच्चन के साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले है। धर्मेन्द्र और जया बच्चन फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इसी बीच धर्मेन्द्र ने जया बच्चन के साथ कई सालों बाद काम करने पर अपने विचार साझा किए हैं।

धर्मेन्द्र ने ‘जूम’ से बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’फिल्म गुड्डी की शूटिंग के दिनों में जया उन्हें देखकर सोफे के पीछे छुप जाया करती थी।’’  अभिनेता ने कहा कि, ‘’यह जया का मेरे प्रति प्यार और सम्मान है। मैं कई सालों से अमिताभ बच्चन और जया को जानता हूं। मुझे   फिल्म शोले की शूटिंग के दिन आज भी याद है, हम लोग काफी मस्ती किया करते थे। उन दिनों फिल्म की शूटिंग पिकनिक की तरह लगती थी।’’ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का अनुभव बताते हुए धर्मेन्द्र ने कहा कि, ‘’इस फिल्म की शूटिंग करके काफी मजा आया, फिल्म की यूनिट एक परिवार की तरह लगी।’’

बात करें, फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की तो इस फिल्म को करण जौहर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट इशिता मोइत्रा  और शशांक खेतान द्वारा लिखी गई है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में है। इसके अलावा फिल्म में धर्मेन्द्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक रोमेंटिक कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म है। 

हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त था, दर्शकों को भी यह ट्रेलर काफी ज्यादा पसंद आया। ट्रेलर में दिखाया गया कि रणवीर सिंह रॉकी रंधावा और आलिया भट्ट रानी चटर्जी के किरदार में है। इन दोनों को प्यार हो जाता है, लेकिन इनके प्यार में इनका परिवार एक बड़ी अड़चन है। तो रॉकी और रानी एक-दूसरे के परिवार में शिफ्ट हो जाते हैं और परिवार को पटाने में लग जाते है। हालांकि, ट्रेलर देखकर फिल्म की कहानी काफी ओल्ड-स्कूल और सिंपल लग रही है, लेकिन मजेदार लग रही है। यह फिल्म इसी महीने 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: प्यार में कई बार धोखा खाने पर Vidya Balan ने सीरियस रिलेशनशिप में न रहने का लिया था फैसला, बोलीं शादी भी नहीं करना चाहती थी, Siddharth Roy Kapur को देखकर आईं थी ऐसी फीलिंग्स

Latest Posts

spot_img

you may like