एक्टिंग की दुनिया से जुड़े ऐसे कई सितारे हैं जिनके माता-पिता और भाई-बहन बॉलीवुड में एक खास मुकाम रखते हैं, लेकिन जब इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की तो यह एक फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो गए। जहां कई स्टारकिड्स ने अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में नाम कमाया तो कइयों ने अधिक फिल्मों में काम करने के बावजूद भी अपना मुकाम हासिल नहीं किया। आज हम बात करेंगे एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जिसके माता-पिता इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार है और उनके भाइयों ने भी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, लेकिन यह खुद फ्लॉप एक्ट्रेस बनकर रह गई। चलिए जानते हैं कौन है यह हसीना?
फैमली में सारे के सारे सुपरस्टार
दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस के बारे में बात कर रहे हैं, यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ईशा देओल है। गौरतलब है कि ईशा देओल हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी है। हेमा और धर्मेंद्र अपने दौर के सुपरस्टार रहे हैं।
इन्होंने एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। इतना ही नहीं बल्कि आज भी धर्मेंद्र फिल्मों में एक्टिव है। आखिरी बार उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम किया था। इसके अलावा ईशा देओल के दोनों भाई सनी देओल और बॉबी देओल भी इंडस्ट्री के टॉप अभिनेता है और अभी भी इंडस्ट्री में धमाका कर रहे हैं।
फ्लॉप रही थी एक्ट्रेस की पहली ही फिल्म
बता दे ईशा ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धरी की धरी रह गई। इसके बाद उन्होंने करीब 25 फिल्मों में काम किया लेकिन सिर्फ 2 ही फिल्में हिट हो पाई जिसमें ‘धूम” और ‘नो एंट्री’ शामिल है और यह भी मल्टी स्टारर फिल्म थी।
इसी बीच ईशा देओल ने अपने बचपन के दोस्त भरत तख्वानी के साथ शादी रचा ली और उनके घर दो बेटियों का जन्म हुआ। लेकिन बीते दिनों ईशा देओल की यह शादी भी टूट गई। ईशा देओल और भरत एक दूसरे से तलाक ले चुके हैं। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया कि दोनों के अलग होने की वजह क्या है? लेकिन ईशा के तलाक से उनके माता-पिता दुखी हुए और वही उनके फैंस भी निराश है।
ये भी पढ़ें: जब अपनी सौतेली मां से पहली बार मिली थीं Esha, पैर छूने पर भी धर्मेंद्र की पहली पत्नी ने नहीं की थी बात!

