Monkey Man Trailer 2: रिलीज होने से पहले ही दुनिया भर में छा गई Dev Patel की ये फिल्म

अभिनेता देव पटेल की लीड भूमिका से सजी मंकी मैन का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म का लोग अभी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

Dev Patel’s Monkey Man Trailer 2 Out Now: देव पटेल,सिकंदर खेर और शोभिता धुलिपाला की लीड भूमिका से सजी फिल्म मंकी मैन 5 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पहले ट्रेलर की रिलीज के करीब एक महीने बाद मंकी मैन का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है। मंकी मैन के दूसरे ट्रेलर ने दुनिया भर के दर्शकों को इस फिल्म की तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है। अपनी पहली ही निर्देशित फिल्म से देव पटेल और उनके अभिनय की पूरी दुनिया कायल हो गई है। इस फिल्म में एक ऐसे युवक की कहानी को दिखाया गया है, जो बदले की आग में रोज अपने आप को बॉक्सिंग रिंग में घायल करता है।

मंकी मैन का दूसरा ट्रेलर एक मजबूत कहानी बयां करता है। ये कहानी एक ऐसे नायक की है, जो उन भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ प्रतिशोध की लड़ाई का मौका ढूंढता है, जिन्होंने उसकी मां की हत्या की थी। एक्शन थ्रिलर से भरपूर करीब तीन मिनट के लंबे ट्रेलर को बहुत ही उच्च स्तर पर एडिट किया गया है। जिसमें लाजवाब संगीत कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करता है। खास बात ये है कि ट्रेलर में तबला वादक जाकिर हुसैन के म्यूजकि का इस्तेमाल बहुत ही चालाकी से किया गया है। अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म के ट्रेलर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सराहा जा रहा है।

फिल्म मंकी मैन में देव पटेल ने एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाई है, जो एक गुमनाम युवक है। यह शख्स एक भूमिगत फाइट क्लब में काम करता है। जहां रात-रात भर मुखौटा पहने हुए वह कुछ पैसों के लिए गोरिल्ला फाइट करता है। यहां वो उन लोगों की तलाश भी करता है। जिससे उसे अपनी मां के कत्ल का बदला लेना होता है। इस कोशिश में वो कई बार घायल भी होता है। निर्देशन व शानदार अभिनय के साथ ही देव पटेल ने इस फिल्म की कहानी को भी लिखा है। देव पटेल ने इस फिल्म की कहानी और स्क्रीन प्ले को पॉल अंगुनावेला और जॉन कोली के साथ मिलकर लिखा है। जो शानदार है।

देव पटेल की लीड भूमिका से सजी इस मंकी मैन में उनके अलावा शोभिता धूलिपाला, सिकंदर खेर, शार्ल्टो कोपले, पितोबाश,विपिन शर्मा,अश्विनी कालसेकर,अदिति कालकुंटे और मकरंद देशपांडे भी अभिनय कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की माने तो, पहले मंकी मैन को नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट के रूप में लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इस प्रोजेक्ट को निर्माता जॉर्डन पील ने अपने कब्जे में ले लिया है और अब इसे यूनिवर्सल द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है। दुनिया भर के दर्शकों को अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है। देखते हैं परदे पर फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है।

ये भी पढ़े: Crew का नया गाना रिलीज, पर Choli Ke Peeche के रिमेक में Kareena Kapoor का एक्सप्रेशन्स यूजर्स को नहीं आया पसंद, बोले बोरिंग

Latest Posts

spot_img

you may like