Satish Kaushik मौत मामले में नया ट्विस्ट, पुलिस को फॉर्म हाउस से मिली कुछ दवाएं

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक के मौत का गम अभी ताजा ही है कि इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। सतीश कौशिक मौत मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को एक फॉर्म हाउस से कुछ दवाओं की गोलियां मिली है

Satish Kaushik Demise Case: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक के मौत का गम अभी ताजा ही है कि इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। सतीश कौशिक मौत मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को एक फॉर्म हाउस से कुछ दवाओं की गोलियां मिली है। कहा ये जा रहा है कि मौत से पहले सतीश कौशिक ने इस फॉर्म हाउस में हुई पार्टी में शिरकत की थी। बहरहाल मिली दवाओं को जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि ये गोलियां किस तरह की हैं। इसके जांच ही सतीश कौशिक की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपार्ट का इंतजार भी अब पुलिस को है।

दिल्ली पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सतीश कौशिक की मौत अचानक कैसे हो गई। क्या उनके वाकई में दिल का दौरा पड़ा था या फिर इसकी कुछ और वजहें थी। बहरहाल अब इसका जवाब तो दिल्ली पुलिस मामले की जांच के बाद ही देगी। दिल्ली पुलिस ने जिस फॉर्म हाउस में छापा मारा है वो एक उद्योगपति का है। कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस इस पार्टी में आए मेहमानों की लिस्ट भी तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक इस पार्टी में कुछ वांटेड भी आए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को सतीश कौशिक के कमरे से भी कुछ दवाएं मिली हैं। जिनका सेवन वो करते थे। पर कुछ ऐसी भी हैं, जिनकी जांच होने के बाद जानकारी सामने आएगी। सतीश कौशिक मुंबई में होली का सेलीब्रेशन करके दिल्ली गए थे और 8 मार्च की रात करीब 2.30 बजे के आसपास उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। पहले उन्हे रात को बेचैनी महसूस हुई। फिर उन्होने अपने ड्राइवर को बुलाया और अस्पताल चलने को कहा। लेकिन रास्ते में ही उनका दम निकल गया। अब दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़े: Hrithik Roshan ने अपनी जबरदस्त बॉडी बनाने की मेहनत के बारे में बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like