Deepti Naval Cryptic Post On Israel-Hamas War Goes Viral: गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा दीप्ति नवल अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सामाजिक मुद्दों व दूसरे इशूज पर अपनी बात रखती रहती हैं। हाल ही में दीप्ति नवल ने इजराइल और हमास युध्द को लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की है। जो देखते ही देखते वायरल हो गया है। Deepti Naval ने हालाकि इस पोस्ट में सिर्फ एक मासूम बच्ची की तस्वीर साझा की है। जो दीवार पर प्लीज लिख रही है। इस प्लीज शब्द के कलर पर गौर करना जरूरी है।
Deepti Naval ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इजरायल-हमास के बीच चल रहे संघर्ष पर एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की है। जिसमें लिखा है, “प्लीज।” इस पोस्ट में एक छोटी लड़की फिलिस्तीनी झंडे के रंग की कपड़े पहने नजर आ रही है और एक टूटी हुई दीवार पर काली स्याही से “प्लीज” लिख रही है, प्लीज शब्द के L और S को लाल स्याही से लिखा गया है। हालांकि इस फोटो को शेयर करते हुए दीप्ति ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। पर सोशल मीडिया पर इसे लेकर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
दीप्ति नवल के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है कि कृपया इस युद्ध को रोकें और फिलिस्तीन को बचाएं। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि “मैम, आप असली इंसान हैं। तीसरे यूजर ने लिखा है कि यस मैम इस दुनिया को शांति की सख्त जरूरत है। एक और ने लिखा है कि आपने अपने इस पोस्ट से लोगों का दिल जीत लिया है।
वैसे अगर बात एक्ट्रेस दीप्ति नवल की बात की जाए, तो उन्हे जुनून,चश्मेबद्दूर,एक बार फिर,अंगूर और साथ साथ जैसी कई कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस लड़ाई में हमास चीफ इस्माइल हानियाह को मार दिया गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि तेहरान में उनके आवास को निशाना बनाकर हमास प्रमुख इस्माइल हानियाह और उनके एक अंगरक्षक की हत्या कर दी गई है।
ये भी पढ़े: Mujhse Shaadi Karogi के 20 साल: Bobby Deol और Celina Jaitly के इनकार के बाद Priyanka Chopra को मिली थी फिल्म

