Bhabiji Ghar Par Hain के दिवंगत अभिनेता Deepesh Bhan की पत्नी Neha Bhan की अब कुछ इस तरह कट रही हैं जिंदगी, नेहा बोलीं डिप्रेशन से लड़ रही हूं

Deepesh Bhan wife Neha Bhan on her life without  husband: एंड टीवी के पॉपुलर सिटकॉम ‘भाभीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाने वाले अभिनेता दीपेश भान जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को काफी हंसाया था। लेकिन साल 2022 में दीपेश ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। पिछले साल ही दीपेश का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था। दीपेश के निधन के बाद से ही उनकी पत्नी नेहा भान का जीवन काफी संघर्ष भरा हो गया है। अपने पति के निधन के बाद से नेहा डिप्रेशन का शिकार हो गई हैं, लेकिन अपने 1.5 साल के बेटे के लिए हिम्मत से काम ले रही हैं। 

नेहा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए अपने पति दीपेश भान के गुजर जाने के बाद उनका जीवन कैसा चल रहा है इसके बारे में बताया है। नेहा ने वीडियो में बताया कि, ‘’मेरी दीपक से एक अरैंज मैरिज के सेटअप में मुलाकात हुई थी और तीन महीने बाद हमारी शादी हो गई थी। वो भाभीजी घर पर हैं, में मलखान का किरदार निभाते थे। वो ऑन-स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगह काफी अच्छे आदमी थे, वो हमेशा सबको  हंसाते रहते थे। साल 2021 में हम दोनों मां-बाप बने और वो काफी खुश थे। हमें लगा कि अब हमारा परिवार पूरा हो गया है और हमें अभी अपने और भी सपने पूरे करने हैं। वो अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलना चाहते थे और हमने साथ में वर्ल्ड टूर की भी प्लानिंग की थी। 

आगे नेहा ने बताया कि, ‘’लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। साल 2021 में मैंने उन्हें हार्ट अटैक के चलते खो दिया। मैं डिप्रेशन में हूं और पता नहीं कि अपने 1.5 साल के बेटे के साथ अपना जीवन कैसे जारी रंखू। वो हमेशा मुझसे पूछता रहता है कि पापा कहां है, जोकि मुझे अंदर से तोड़ देता है।’’

अंत में नेहा ने बताया कि, ‘’अपने बेटे के लिए मैंने अपने दिल में दीपेश की यादों को रखते हुए  अपनी जिंदगी की शुरूआत फिर से की है। और मैंने अपने बेटे को एक बेहतर लाइफ देने की पूरी कोशिश की, जैसा दीपेश चाहते थे। जीवन काफी अनिश्चित है, आपको कभी भी पता नहीं कि आगे क्या होने वाला है? इसीलिए वर्तमान में जीना चाहिए और अपने जीवन का आनंद लेना चाहिए।’’

ये भी पढ़ें: Karanvir Bohra ने Ranveer Singh की Don 3 में Deepika Padukone से मांगा काम, दीपिका ने दिया ऐसा रिप्लाई

Latest Posts

spot_img

you may like