Debina Bonnerjee और Gurmeet Choudhary जल्द करने जा रहे है दूसरे बच्चे का वेलकम, इस खास अंदाज में दी खुशखबरी 

टीवी की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एक बार फिर पेरेंट्स बनने जा रहे है। 4 महीने पहले ही एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था

Debina-Gurmeet Announce Second Child: टीवी जगत की मशहूर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजने वाली है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिये इस खबर को फैंस के बीच जाहिर किया। जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया गया वैसे ही फैंस और टीवी सितारों द्वारा इस कपल को शुभकामना मिलना शुरू हो गया। आपको बता दे की इसी साल देबिना ने बेटी लियाना को जन्म दिया था। और बेटी के जन्म के चार महीने बाद ही देबिना फिर से प्रेग्नेंट हो गई है। फैंस इस खबर पर थोड़ा आश्चर्य हो रहे है लेकिन दूसरी तरफ खुश भी हो रहे है। 

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है और दोनों की जोड़ी को अक्सर ही खूब पसंद किया जाता है। फ़िलहाल यह जोड़ी की ख़ुशी का अब ठिकाना नहीं है क्योंकि जल्द ही वे अपने दूसरे बच्चे के स्वागत करने वाले है।

देबिना बनर्जी और गुरमीत ने कुछ ही दिनों पहले  बेटी ‘लियाना’ का चेहरा दिखाया था। और आज देबिना बनर्जी और गुरमीत ने बेटी लियाना के साथ फोटो शेयर करते हुए दूसरी बार पेरेंट्स बनने की खबर शेयर की। दूसरे बच्चे की सोनोग्राफी की फोटो को शेयर करते हुए देबिना ने अपना पोस्ट शेयर किया। 

देबिना और गुरमीत की बात करे तो दोनों ने एक साथ शो ‘रामायण’ में राम-सीता की भूमिका निभाई थी। शो के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। और साल 2011 में दोनों ने शादी रचा ली। शादी के कई सालो बाद कपल को पहली बेटी हुई और अब यह कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर रहे है। इस न्यूज़ को सुनकर हर कोई खुश है। युविका चौधरी, रश्मि देसाई, अनीता हंसनंदानी सहित अन्य कई टीवी सितारों ने इस खबर पर रियेक्ट किया।

ये भी पढ़े: पानी में जालीदार कपड़े पहन Akanksha Puri ने लगाया हॉटनेस का तड़का

Latest Posts

spot_img

you may like