B’Day: Danny Denzongpa का नाम सुनते ही कांपते थे लोग, एक्टिंग के आगे फीके लगते हीरो, सिक्किम की रानी से की शादी!

डैनी ने न केवल हिंदी सिनेमा में नाम कमाया बल्कि वह तमिल, तेलुगू, नेपाली और हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं।

डैनी डेन्जोंगपा.. ये हिंदी सिनेमा का वो नाम है जिसने एक दशक तक एक्टिंग की दुनिया में राज किया है। खूंखार विलेन के रूप में मशहूर डेन्जोंगपा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आज भी लोग उनकी एक्टिंग के कायल है और उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। हालांकि इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए डैनी डेंजोंगपा ने काफी संघर्ष किया। आज 25 फरवरी को डैनी डेन्जोंगपा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे खास मौके पर हम आपको बताएंगे उनके जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें..

बी. आर. चोपड़ा की फिल्म से मिली पहचान
बता दें, डैनी ने अपने फिल्में करियर की शुरुआत साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेरे अपने’ से की। वैसे तो डैनी ने इस फिल्म में एक पॉजिटिव किरदार निभाया था लेकिन उन्हें आगे चलकर खलनायक के किरदार से सफलता हासिल हुई। दरअसल, साल 1973 में डैनी ने बी. आर. चोपड़ा की फिल्म ‘धुंध’ में निगेटिव किरदार निभाया और इस किरदार के माध्यम से उन्हें जबरदस्त सफलता हासिल हुई। इसके बाद डैनी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विलेन के किरदारों में फूंकी जान
उन्होंने ‘अग्निपथ’, ‘घातक’, ‘चाइना गेट’, ‘सनम बेवफा’, ‘इंडियन’, ‘खुदा गवाह’, ‘प्यार झुकता नहीं’, ‘क्रांति वीर’ जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने विलेन के किरदार में इतनी जान डाल दी थी कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी विलन समझने लगे थे। इतना ही नहीं बल्कि पर्दे पर उनका खूंखार लुक देखने के बाद लोग उनसे डरने लगे थे। उनके दमदार डायलॉग और उनकी तगड़ी आवाज से लोग डरने लगे थे। बता दे डैनी ने न केवल हिंदी सिनेमा में नाम कमाया बल्कि वह तमिल, तेलुगू, नेपाली और हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं।

सिक्किम की रानी से रचाई शादी
बात की जाए डैनी की निजी जिंदगी के बारे में तो उनकी शादी गंगटोक की गावा से हुई। बता दें, गावा सिक्किम अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों प्रशासन करने वाले शासको के चोग्याल वंश में अंतिम उत्तराधिकारी थी। जब गावा और डैनी की शादी हुई तो यह काफी सुर्खियों में रहे थे। डैनी के दो बच्चे हैं जिनका नाम रिजिंग और पेमा है। डैनी को आखरी बार मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: B’Day: पिता संग LipLock से Boyfriend का करियर बर्बाद करने तक, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं Pooja Bhatt!

Latest Posts

spot_img

you may like