बेटे के जन्म के बाद मिले ताने, ऑफर हुए केवल मां-बहन के रोल, काम न मिलने पर छलका Dalljiet Kaur का दर्द!

दलजीत कौर की शादी शालीन भनोट से हुई थी। शालीन और दलजीत का एक बेटा है लेकिन बेटे के जन्म के बाद शालीन और दलजीत का रिश्ता टूट गया।

टीवी इंडस्ट्री की पापुलर एक्ट्रेस दिलजीत कौर हमेशा ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रही है। हाल ही में दलजीत कौर को लेकर एक खबर सामने आई थी कि उनकी दूसरी शादी भी टूटने वाली है। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इसे अफवाह बताया। अब इसी बीच दलजीत ने बताया कि कैसे बेटे के जन्म के बाद उन्होंने कई मुश्किलों को सामना किया। लोग उन्हें काम भी नहीं दे रहे थे और केवल ऐसे-ऐसे किरदार ऑफर किए जा रहे थे जो उनकी पर्सनालिटी से बहुत हटके थे। चलिए जानते हैं दलजीत कौर ने और क्या कहा?

अकेले की बेटे की परवरिश
सबसे पहले हम आपको बता दे कि दलजीत कौर टीवी दुनिया की पापुलर एक्ट्रेस है जिन्होंने कई शोज में काम किया है। दलजीत को सबसे ज्यादा टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दू’ के लिए जाना जाता है। इस शो में उन्होंने एक्टर वरुण सोबती की बहन का किरदार निभाया था जिससे उन्हें काफी सफलता भी हाथ लगी थी। इसके बाद उन्होंने कई शोज में काम किया। इसी बीच दलजीत कौर एक बेटे की मां भी बन गई थी, लेकिन बेटे की मां बनने के बाद उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद दलजीत ने अकेले ही अपने बेटे की परवरिश की। इस दौरान उन्हें काम की भी काफी जरूरत थी लेकिन लोग उन्हें उनके मन के मुताबिक किरदार ऑफर नहीं कर रहे थे।

मिला था 20 साल बड़े एक्टर की मां का रोल
एक्ट्रेस ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद लोगों ने खूब ताने दिए। कहा कि मां बनने के बाद उनका करियर खत्म हो जाएगा। दलजीत ने खुद अपने बयान में कहा कि, “मैं उन लोगों का नाम नहीं लूंगी लेकिन उन्होंने मुझसे कहा था कि अब तुम एक मां हो और अब तुम सिर्फ मां या मौसी के ही किरदार निभाओगी। डायरेक्टर्स भी मां होने के नाते मुझे सिर्फ मां वाले रोल ही ऑफर कर रहे थे वो भी उस हीरों की मां का जो उन्हें 20 साल बड़ा था। जो डायरेक्टर मेरे काम को मेरी एक्टिंग की तारीफ करते थे वो भी मुझे मां के रोल ऑफर कर रहे थे। मुझे मां का किरदार करने से कोई आपत्ति नहीं थे लेकिन मेरा प्वाइंट इतना था कि मैंने अपना करियर ऐसा बनाया है जहां मुझे लीड रोल मिलने चाहिए।”

दलजीत ने की 2 शादियां
बता दे दलजीत कौर की शादी अभिनेता शालीन भनोट से हुई थी। शालीन और दलजीत का एक बेटा है जिसका नाम जेडन है, लेकिन जेडन के जन्म के बाद शालीन और दलजीत का रिश्ता टूटने की कगार पर आ पहुंचा और इन दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। ऐसे में दलजीत ने अकेले ही अपने बेटे की परवरिश की। इसके कुछ दिन बाद उनकी जिंदगी में दोबारा प्यार आया और उन्होंने बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी रचा ली। दूसरी शादी के बाद से ही दलजीत अपने पति के साथ विदेश में रह रही है।

ये भी पढ़ें: Salman के बाद ये हसीना बनी TV की सबसे महंगी पर्सनालिटी, ‘भाईजान’ संग दे चुकी है ब्लॉकबस्टर फ़िल्में!

Latest Posts

spot_img

you may like