Dalljiet Kaur ने अपने दूसरे हनीमून के अनुभव को किया साझा, फैन ने दूसरे पति को Shalin Bhanot से बताया बेहतर

Dalljiet Kaur honeymoon 2.0: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर जोकि इन दिनों अपनी दूसरी शादी का लुत्फ उठा रही हैं। इसी बीच दलजीत अपने दूसरे पति निखिल पटेल के साथ केन्या के मसाई मारा में अपना दूसरा हनीमून मनाने पहुंची है। दलजीत ने अपने इस दूसरे हनीमून के अनुभव को अपने फैंस के साथ भी साझा किया। दलजीत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने हनीमून का एक वीडियो साझा किया है।

दलजीत ने अपने हनीमून का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि, ‘’आपके हनीमून 2.0 के लिए यात्रा करने का असली मज़ा तब है जब आप एक ऐसे साथी के साथ हों जो आपके जैसा ही उत्साही हो! मसाई मारा की यात्रा हमारे चेहरे पर मुस्कान लाएगी, और आपको ऐसी यादें देगी जो हमेशा जीवित रहेंगी। बेहतरीन खाना, रोमांटिक शामें, बेहतरीन कंपनी और शानदार कमरा… हमारे पास सब कुछ था! उनकी मेहमाननवाजी के माध्यम से इस सफारी का फिर से अनुभव करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। राजीव, उनका मुख्य शेफ शानदार है, हम पहले से ही आपका खाना मिस कर रहे हैं। सचमुच हम दोनों के लिए एक विशेष यात्रा। हमारी अद्भुत टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा की योजना बनाई और इसे अच्छी तरह से फिल्माया।’’

साझा किए गए इस वीडियो में दलजीत और निखिल अपना हनीमून इन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। दलजीत के हनीमून से फैंस भी काफी खुश है, दलजीत के दूसरे हनीमून का वीडियो  देखने के बाद एक फैन ने अभिनेत्री के पहली पति शालीन भनोट  पर बड़ी बात बोल दी है। फैन ने दलजीत की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’यार नज़र ना लगे दलजीत आप दोनों को, सच में आप दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं और आपको दूसरे  पति शालीन से कहीं बेहतर लग रहे हैं।’’ इसके अलावा एक और फैन ने दलजीत के दूसरे पति निखिल की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’सच में मैम, आप अपने नए पति के साथ बहुत सारी नई चीज़ों का आनंद ले रही हैं, मैं बस आपको हर बार खुश देखना पसंद करता हूँ।’’ हालांकि, दलजीत ने इन कमेंट्स पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

ये भी पढ़ें: Ruhi Chaturvedi को OTT में काम करने के लिए मिली थी ऐसी बेकार सलाह, अभिनेत्री ने दिया था ऐसा करारा जवाब

Latest Posts

spot_img

you may like