Daler Mehndi & Farah Khan On The Sets Of Ek Dana: मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेहंदी अपनी अलग तरह की गायकी के लिए जाने जाते हैं। वीडियो व ऑडियो एलबम के अलावा दलेर मेहंदी ने कई मशहूर व लोकप्रिय गाने फिल्मों के लिए भी गाए हैं। दलेर के भाई मीका सिंह भी एक जाने माने सिंगर हैं। दलेर मेहंदी का एक वीडियो सांग साल 2000 में रिलीज हुआ था। जिसका नाम एक दाना एलबम था। इस एलबम के टाइटल गाने को खुद दलेर मेहंदी और साथियों ने अपनी आवाज में गाया था। देखते हैं इस एलबम के वीडियो गाने की शूटिंग।
एक दाना वीडियो सांग की शूटिंग 2000 में ही की गई थी। जिसकी कोरियाग्राफी की कमान मशहूर कोरियोग्राफर व निर्देशक फराह खान ने संभाली थी। तो चलिए देखते हैं कि इस एलबम की शूटिंग के वक्त दलेर पाजी ने किस किस तरह के स्टेप किए थे और फराह खान ने उन्हे कैसे इन स्टेप्स को करने के लिए राजी किया था। Daler Mehndi के अलावा इस गाने में कई सारे बाल कलाकार नजर आए थे और कस्ट्यूम डिजाइनिंग भी बहुत ही रंग बिरंगी स्टाइल में की गई थी।
इस वीडियो की शूटिंग के दौरान फराह खान ने कहा कि मैं कुछ अलग करना चाहती थी। इसलिए पहली बार इसमें बच्चों को शामिल किया है। फराह ने ये भी कहा कि दलेर मेहंदी खुद इस ऊर्जा से भरे हुए हैं कि उन्हे कुछ बताने की जरूरत नहीं है लेकिन मैं इस डांस वीडियो की शूटिंग इस तरह से करना चाह रही हूं कि लोग वीडियो देखते ही दलेर पाजी की तरह डांस करने लगे।
इस दौरान Daler Mehndi ने लहरें से बातचीत करते हुए कहा था कि मैं 18 महीने के बाद इस एलबम से वापसी कर रहा हूं। इस एलबम में रवि पवार के साथ मिलकर हमने खुद तैयार किया। इस एलबम में कुल आठ गाने हैं। जिसमें तरह के गाने हैं। उम्मीद है कि आप सभी को ये एलबम पसंद आएगा।
ये भी पढ़े: क्या आप जानते हैं कि मीना कुमारी की फिल्म का अंतिम दृश्य उनके अस्पताल के बिस्तर पर शूट किया गया था?

