इस शख्स ने कहा कि Atlee को तो हिंदी भी नहीं आती, तो SRK की Jawan में उन्होंने क्या ही स्टोरी बनाई होगी?

 Critic says Atlee not know Hindi how directed hindi film: बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म जवान का प्रीव्यू हाल ही में रिलीज किया गया था। इस फिल्म का प्रीव्यू फैंस को काफी पसंद आया है। फिल्म के प्रीव्यू में शाहरुख खान पहली बार इतने मासी अवतार में दिख रहे हैं। इस फिल्म का प्रीव्यू देखने के बाद फैंस एटली की भी काफी तारीफ कर रहे है। 

हालांकि,  फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान का कहना है कि फिल्म जवान एक बेहतर फिल्म नहीं है। कमाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्म पर ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’मेरे कुछ  कैलकुलेशन #जवान के ख़िलाफ़ जा रहे हैं!(1) फिल्म में केवल बॉलीवुड अभिनेता #SRK हैं। हिंदी दर्शक फिल्म में साउथ के कलाकारों को नहीं जानते।(2) एटली साउथ के ऐसे डायरेक्टर हैं जो सिर्फ ओवर द टॉप मसाला फिल्में ही बना सकते हैं। यानी न कहानी, न इमोशन।(3) एटली को हिंदी भी नहीं आती।’’हालांकि ,कमाल के इस ट्विट पर अभी तक एटली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

लेकिन कमाल के इस ट्विट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमाल के इस ट्विट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’(1) फिल्म में शाहरुख, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, संजय दत्त आदि जैसे कई बॉलीवुड कलाकार हैं।(2) दक्षिण की शीर्ष मसाला फिल्में उत्तर में बहुत लोकप्रिय हैं और उन्हीं लोगों ने सोचा था कि पठान के बारे में कोई कहानी नहीं होगी लेकिन वे गलत साबित हुए।(3) एटली को भले ही हिंदी नहीं आती लेकिन वे स्टार हैं।’’

इसके अलावा एक और यूजर ने कमाल के इस ट्विट पर जवाब देते हुए लिखा कि, ‘’#जवान के लिए मेरी कुछ कैलकुलेशन  (1)फिल्म में हैं #शाहरुख खान #संजयदत्त और #दीपिकापादुकोण.।(2).हिंदी दर्शक #KGF और #पुष्पा के किसी भी स्टार को नहीं जानते थे फिर भी वे ब्लॉकबस्टर बन गईं।’’ बता दें कि, ‘जवान’ इसी साल 07 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: Sajid Nadiadwala ने कहा Salman Khan की Kick 2 से  फैंस को काफी उम्मीदें हैं, हम ऐसे फिल्म को रिलीज नहीं कर सकते, बताया किक 2 पर कितना काम बाकी है?

Latest Posts

spot_img

you may like