Confirmed: फिल्म Animal में गूंगे नहीं है Bobby Deol और न ही हैं रणबीर के सौतेले भाई, जानिए आखिर दोनों के बीच क्या रिश्ता है?

Confirmed Bobby Deol Is Not Dumb In Animal: फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार को लेकर तो फैंस काफी उत्साहित हैं ही, लेकिन फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा बॉबी देओल के किरदार की है। बीते कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म में बॉबी देओल गूंगे हैं और रणबीर कपूर के सौतेले भाई है। 

हालांकि, यह सारी अफवाहें गलत हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अब खुद पुष्टि कर दी है कि फिल्म में बॉबी गूंगे नहीं है और न ही रणबीर के सौतेले भाई हैं। संदीप ने हाल ही में ग्रेटआंध्रा को दिए एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की है। इस इंटरव्यू में उनसे सवाल पूछा गया कि क्या फिल्म में बॉबी एक गूंगे व्यक्ति और रणबीर कपूर के सौतेले भाई का किरदार निभा रहे हैं? इसपर संदीप ने जवाब देते हुए बोला कि, ‘’ऐसा कुछ भी नहीं है।’’ संदीप ने बॉबी के किरदार के बारे में ज्यादा न बताते हुए कहा कि बॉबी फिल्म के मुख्य विलेन हैं बस। संदीप के इस बयान से साफ-साफ जाहिर होता है कि फिल्म में रणबीर और बॉबी के बीच एक दुश्मन का रिश्ता है। 

बता दें कि, फिल्म एनिमल के एक्टर बब्लू पृथ्वीराज ने भी दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म में  वे बॉबी देओल के भाई का किरदार निभा रहे हैं और रणबीर कपूर की फैमिली के पीछे पड़े हुए हैं। वैसे एनिमल के टीजर और ट्रेलर दोनों ही में बॉबी देओल का एक भी डायलॉग सुनने को नहीं मिला है, तो हो सकता है कि फिल्म में भी वे बहुत देर बाद कोई डायलॉग बोले या फिर इसके पीछे कोई बहुत बड़ा रहस्य भी हो सकता है।  बहरहाल अब तो यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि फिल्म की स्टोरी किस प्रकार की है? यह फिल्म कल 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Bobby Deol की डेब्यू फिल्म का रिकॉर्ड SRK की फिल्म भी नहीं तोड़ पाई थी, अब Animal से कई सालों बाद ब्लॉकबस्टर देने को हैं तैयार

Latest Posts

spot_img

you may like