Amazon Prime Video ने जारी किया Comicstaan सीजन 3 का टीज़र, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

यह शो दर्शकों को एक फन राइड पर ले जाएगा। वहीं, कॉमिकस्तान सीजन 3 के ट्रेलर को इस 7 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। जानिए और भी बहुत सारी डिटेल्स

बहुप्रशंसित कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी कॉमिकस्तान के तीसरे सीज़न (Comicstaan Season 3 Trailer) की एक झलक देते हुए, अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज हंसी से लोटपोट करने वाले कॉमेडी टैलेंट हंट शो का टीज़र जारी कर दिया है। अमेज़न ओरिजिनल (Amazon Prime Video) के इस टीज़र वीडियो प्रोमो में जजों, मेंटर्स और मेजबानों के हंसी मजाक करने की झलक दर्शकों को देखने मिल रही है।

ऐसे में कहना गलत नही होगा कि यह शो दर्शकों को एक फन राइड पर ले जाएगा। वहीं, कॉमिकस्तान सीजन 3 के ट्रेलर को इस 7 जुलाई को रिलीज किया जाने की भी घोषणा की गई है।

ओनली मच लाउडर (ओएमएल) द्वारा निर्मित और अबीश मैथ्यू और कुशा कपिला द्वारा होस्ट किए गए, कॉमिकस्तान सीजन 3 में जज के रूप में जाकिर खान, सुमुखी सुरेश, नीति पलटा और केनी सेबेस्टियन होंगे। इसका सीरीज का ग्लोबल लेवल पर प्रीमियर 15 जुलाई से शुरू होने वाली सेवा पर उपलब्ध होगा। आठ प्रतियोगियों को राहुल सुब्रमण्यम, सपन वर्मा, रोहन जोशी, प्रशस्ति सिंह, कन्नन गिल, आधार मलिक और अनु मेनन मेंटर करते दिखाई देंगे।

इंडिया ओरिजिनल्स के हेड, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो इंडिया, अपर्णा पुरोहित ने कहा – “कॉमिकस्तान के पहले दो सीज़न को दर्शकों से जबरदस्त प्रशंसा और प्यार मिला। यह शो न केवल विजेताओं के लिए बल्कि भारत की कॉमेडी में नए और उभरते कलाकारों के लिए एक लॉन्च-पैड बन गया है। वास्तव में, इसने स्टैंड-अप कॉमेडी को आकांक्षी बना दिया है! हम अपने दर्शकों के लिए इस बहुचर्चित फ्रैंचाइज़ को एक नयी सोच से बनायीं गयी फॉर्मेट में वापस लाने के लिए उत्साहित हैं। नया सीज़न, दर्शकों को एक मनोरंजक सफर पर ले जाने का वादा करता है क्योंकि हम अगली पीढ़ी के स्टैंड-अप कॉमेडियन की खोज करते हैं और उनको तालीम देते हैं।”

सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, OTT कंटेंट, ओनली मच लाउडर (OML) रचिता आर्य ने कहा – “सीजन 1 और 2 के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हमें कॉमिकस्तान के आने वाले सीजन के साथ एक मील आगे जाने के लिए प्रेरित किया। सीज़न 3 में, हम नए स्टैंड-अप कॉमेडियन, दो होस्ट, चार जजों और सात मेंटोर के साथ एक रोमांचक ब्रिगेड ला रहे हैं, जो प्रत्येक एपिसोड में कॉमेडी की विभिन्न शैलियों पर कंटेस्टेंट को गाइड करेंगे। हमें विश्वास है कि पिछले सीज़न की तरह, इस बार भी दुनिया भर के दर्शक दिल खोलकर हंसेंगे। हम 15 जुलाई को ग्लोबल प्रीमियर का इंतजार कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने सैन जोस में कोंकणी सम्मेलन के साथ बनाया ये ख़ास कनेक्शन

Latest Posts

spot_img

you may like