Chura Ke Dil Mera was original song of this film: साल 1994 में आई सैफ अली खान, अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन, बेहतरीन कॉमेडी और बेहतरीन सॉन्ग्स देखने को मिले थे। इस फिल्म का एक सॉन्ग ‘चुरा के दिल मेरा’ उस समय काफी फेमस हुआ था, यह सॉन्ग हिट रहा था। लेकिन क्या आपको पता है कि ‘चुरा के दिल मेरा’ पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में नहीं था। इस सॉन्ग को बाद में इस फिल्म में डाला गया था।
‘चुरा के दिल मेरा’ पहले बाबा शहगल और शीबा आकाशदीप की फिल्म ‘मिस 420’ में होने वाला था। इस बात का खुलासा खुद शीबा आकाशदीप ने हाल ही में ‘बॉलीवुड ठिकाना’ को दिए एक इंटरव्यू में किया है। शीबा ने बताया कि, फिल्म मिस 420 पूरी तरह से एक हीरोइन के ऊपर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में कोई ए-लिस्टर एक्टर काम नहीं करना चाह रहा था, तो इस फिल्म में बाबा शहगल को कास्ट किया गया, क्योंकि उन दिनों वे अपने म्यूजिक को लेकर काफी पॉपुलर थे। इसके अलावा सॉन्ग ‘चुरा के दिल मेरा’ पहले हमारी फिल्म मे होने वाला था। लेकिन वीनस ही दोनों फिल्मों को प्रोड्यूस कर रहे थे, तो यह सॉन्ग अक्षय की फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ में दे दिया गया था।’’
बता दें कि, सॉन्ग ‘चुरा के दिल मेरा’ को कुमार सानू और अलका याग्निक ने मिलकर गाया था। इस सॉन्ग को अनु मलिक ने कंपोज किया था। इस सॉन्ग में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की रोमेंटिक जोड़ी देखने को मिली थी। यह सॉन्ग अक्षय और शिल्पा पर काफी जंचा था, ऐसा माना जाता है कि इस सॉन्ग की वजह से इस फिल्म को काफी दर्शक भी मिले थे। बहरहाल अगर वीनस ने यह सॉन्ग शीबा की फिल्म मिस 420 को दे दिया होता, तो फिर यह बेहतरीन सॉन्ग की अक्षय की फिल्म में देखने को नहीं मिलता।
ये भी पढ़ें: Arun Govil ने OMG 2 को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर फिल्म का किया बचाव, Akshay Kumar पर बोली यह बात

