फिल्म Chup Chup Ke और Hungama  में Priyadarshan ने Rajpal Yadav के साथ किया था ऐसा काम जिससे फिल्म तो मजेदार बन गई, लेकिन राजपाल का काफी नुकसान हुआ

Chup Chup Ke Hungama Priyadarshan did this with Rajpal Yadav: प्रियदर्शन और राजपाल की यादव की जोड़ी ने कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं। प्रियदर्शन और राजपाल की यादव ने साथ में ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’, ‘मालामाल वीकली’ और ‘चुप चपु के’ जैसी हिट फिल्में दी हैं। प्रियदर्शन ने हमेशा अपनी कॉमेडी फिल्मों में राजपाल यादव को हीरो से ज्यादा महत्व दिया है। प्रियदर्शन ने अपनी फिल्मों के मजेदार बनने के लिए कई बार राजपाल यादव का नुकसान भी किया है। 

प्रियदर्शन ने एक फिल्म ‘चुप चुप के’  के लिए राजपाल यादव के 26,000 रुपए का नुकसान करवा दिया था। इस बात का खुलासा खुद राजपाल यादव ने हाल ही में दिए ‘द लल्लनटॉप’ को एक इंटरव्यू में किया है। राजपाल यादव ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि, ‘’प्रियदर्शन ने उन्हें फिल्म ‘चुप चुप के’ फोन किया और बोला कि गोवा में फिल्म की शूटिंग के लिए आ जाना। राजपाल को लग रहा था कि इसबार इस फिल्म में उनका रोल उन्हें काफी ऊपर पहुंचा देगा। राजपाल इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित थे, तो उन्होंने जाने-माने हेयरड्रेसर आलिम हकीम से एक स्मार्ट हेयरकट करवाया। इस हेयरकट का बिल 26,000 रुपए का बना।’’

राजपाल ने आगे बताया कि, ‘’जब वे मुंबई पहुंचे, तो प्रियदर्शन ने अपनी टीम को बुलवाया और राजपाल के सिर पर एक कटोरा रखा और राजपाल के स्मार्ट हेयरकट को कटोरा कट में तब्दील कर दिया, क्योंकि ऐसा ही हेयरकट फिल्म में चाहिए था।’’ हालांकि, जब हेयरड्रेसर आलिम हकीम ने राजपाल का यह लुक देखा, तो उन्होंने राजपाल से पैसे नहीं लिए थे। 

इस फिल्म के अलावा भी प्रियदर्शन ने राजपाल की शर्ट का भी नुकसान किया था। प्रियदर्शन फिल्म हंगामा बना रहे थे और उन्होंने इस फिल्म के लिए राजपाल यादव से पहली बार मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात में राजपाल यादव की शर्ट को अपने हाथों से फाड़ दिया और राजपाल को हाथ ऊपर उठाकर दौड़ने के लिए बोला। इसके बाद ऐसा ही एक सीन फिल्म हंगामा में भी यूज किया गया था। इन दोनों फिल्मों में राजपाल की शर्ट और पैसे का तो नुकसान हुआ, लेकिन ये दोनों फिल्में राजपाल यादव की वजह से काफी मजेदार बन गई।

ये भी पढ़ें: Govinda को मुझसे जलन होती थी, Salman Khan ने मुझे देखकर बॉडी बनाना शुरू किया और Mithun Chakraborty मेरे बड़े भाई हैं: Hemant Birje

Latest Posts

spot_img

you may like