अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता है। वह अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं और अभी भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के हाईएस्ट पैड अभिनेताओं में से एक है। लेकिन आज हम बात करेंगे एक ऐसे अभिनेता के बारे में जो अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार से भी ज्यादा फीस वसूलता है। तो चलिए जानते हैं इस स्टार के बारे में..
वायरल तस्वीर ने जीता फैंस का दिल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक बच्चे की तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। वैसे यह बच्चा कोई मामूली बच्चा नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री का एक मशहूर अभिनेता है, जो वर्तमान में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जैसे दिग्गजों से भी ज्यादा फीस वसूलता है। बता दे इस बच्चे ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। वैसे जहां इस बच्चे को कई लोग तबाक से पहचान गए तो कई लोगों के पसीने छूट गए हैं। दरअसल, बच्चा कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार कहे जाने वाले चिरंजीवी है।
अमिताभ को दी थी टक्कर
22 अगस्त 1955 को आंध्र प्रदेश के मोगलतूरु में जन्मे चिरंजीवी ने साउथ इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्मों में भी आ चुके हैं। खास बात यह है कि चिरंजीवी ने जिस साल अपने करियर की शुरुआत की थी, उसी साल वह करीब 14 फिल्मों में काम कर चुके थे। फिर एक वक्त ऐसा आया जब चिरंजीवी अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस लेने लगे।
दरअसल उस दौर में अमिताभ बच्चन की फीस 90 लाख हुआ करती थी जबकि चिरंजीवी ने 1.25 करोड रुपए चार्ज किए थे। कहा जाता है कि इतनी रकम रजनीकांत को भी नहीं मिलती थी। वर्तमान में भी चिरंजीवी का क्रेज कम नहीं हुआ है। वह साउथ के सबसे महंगे अभिनेता में से एक है। उनकी नेट वर्थ 1650 करोड़ के आसपास है। वह फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस, विज्ञापन के माध्यम से अच्छी खासी कमाई करते हैं।

