Shehzada  का सॉन्ग Character Dheela 2.0 हुआ आउट, फैन ने बोला केवल Kartik Aaryan, Salman Khan  को बीट कर सकते हैं

Character Dheela 2.0: कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘शहजादा’ का चौथा गाना ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ आज यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। यह सॉन्ग काफी जबरदस्त है। इस सॉन्ग में कार्तिक ने काफी बेहतरीन डांस किया है। इस सॉन्ग में उनके डांस स्टेप्स काफी अच्छे हैं। फैंस को भी यह सॉन्ग काफी पसंद आ रहा है। फैंस भी इस सॉन्ग पर काफी अच्छे- अच्छे कमेंट कर रहे हैं। 

एक फैन ने इस सॉन्ग पर कमेंट करते हुए कार्तिक की सलमान खान से तुलना भी कर दी। फैन ने यूट्यूब पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’सलमान खान की एनर्जी और डांस मूव्स को कार्तिक के अलावा और कोई नहीं कर सकता।’’ वहीं एक-दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, सलमान खान को बीट नहीं कर सकता है। इसके अलावा एक फैन ने सॉन्ग के सिंगर नीरज श्रीधर की तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘’नीरज की आवाज में एक अलग ही जादू है।’’

बता दें कि, ‘कैरेक्टर ढीला 2.0’ सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का सॉन्ग ‘कैरेक्टर ढीला’ का आधिकारिक रीमेक सॉन्ग है। इस सॉन्ग में सलमान खान और जरीन खान की जोड़ी देखने को मिली थी। मूल सॉन्ग को नीरज श्रीधर और अमृता काक ने गाया था। यह सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आया था। हालांकि, रीमेक सॉन्ग सिर्फ नीरज श्रीधर ने गाया है, इस सॉन्ग में किसी भी महिला सिंगर की आवाज को नहीं रखा गया है। 

सलमान खान के ‘कैरेक्टर ढीला’ सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम द्वारा कम्पोज किया गया था। रीमेक वर्जन वाले को अभिजीत वघानी द्वारा रिक्रिएट किया गया है। रीमेक की सॉन्ग की लिरिक्स आशीष पंडित, अमिताभ भट्टाचार्य ने मिलकर लिखी हैं। कैरेक्टर 2.0 सॉन्ग से सलमान खान और उनकी फिल्म रेडी को ट्रिब्यूट दी गई है। हालांकि, इस सॉन्ग को लेकर बीच में खबरे आई थीं कि सलमान खान भी इस सॉन्ग में अपना कैमियो देंगे। लेकिन इस सॉन्ग में उनका कैमियो देखने को नहीं मिला है।

कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’ सिनेमाघरों में 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रोहित धवन द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म को भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और कार्तिक आर्यन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

ये भी पढ़ें: Amrita Singh को मिला था मर्दाना एक्ट्रेस का खिताब, इनके साथ अफेयर्स ने बटोरी थी सुर्खियां

Latest Posts

spot_img

you may like