‘Chandu Champion’ को सिनेमाघरों में देखने से चूके, तो इस दिन OTT पर जरुर देखें Kartik Aaryan की फिल्म!

कार्तिक आर्यन अब तक 'प्यार का पंचनामा', 'प्यार पंचनामा-2', 'पति पत्नी और वो', 'लव आज कल' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग बहुत ही तगड़ी है। जहां लड़कियों में उनको लेकर एक अलग ही क्रेज है तो वही उनकी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन करती है। पिछले दिनों उनकी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने वाली है। तो चलिए जानते हैं फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब और कहां स्ट्रीम होने वाली है?

कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?
सबसे पहले हम आपको यह बता दे की कार्तिक आर्यन की यह फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ मुरलीकांत पेटकर पर आधारित है। दरअसल मुरलीकांत भारत के पहले पैरालिपिंग गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उन्हीं के ऊपर यह फिल्म बनाई गई है। फिल्म में कार्तिक आर्यन बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

यदि आप फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए हैं तो अब आप इस फिल्म को घर बैठे बैठे ही देख सकते हैं। जी हां.. कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन 10 दिन बाद यानी की 9 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में आप इस फिल्म को घर बैठे ही परिवार के साथ देख सकते हैं।

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फ़िल्में
बता दे इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त है। रिपोर्ट की माने तो वह जल्द ही फिल्म ‘भूलभुलैया-3’ में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ विद्या बालन और तृप्ति डिग्री मुख्य किरदार में होंगे। इसके अलावा उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट है। बता दे कार्तिक आर्यन अब तक ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार पंचनामा-2’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

ये भी पढ़ें:TV के साथ-साथ OTT पर भी ‘Khatron Ke Khiladi-14’ की शुरुआत, जानें कब और कहां देख सकेंगे शो?

Latest Posts

spot_img

you may like