Eijaz Khan और Pavitra Punia के बीच अब इस कारण से होने वाला है ब्रेकअप, दोनों अपने रिश्ते को बचाने की कर रहे हैं कोशिश लेकिन..

 Breakup On Cards Between Eijaz Khan And Pavitra Punia: टीवी जगत के जाने-माने कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया जोकि पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप मे हैं, अब इन दोनों के रिश्तों में अनबन आने की खबरें आ रही हैं। एजाज और पवित्रा बिग बॉस 14 के दौरान एक-दूसरे के नजदीक आए थे और तब से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले तीन सालों से इन दोनों की रिलेशनशिप बेहतर चल रही थी, लेकिन पिछले दो-तीन महीनों में दोनों के बीच कुछ अनबन देखने को मिल रही है। 

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार एजाज और पवित्रा में कुछ बातों को लेकर अनबन हुई है और ये दोनों ही अपने रिश्ते को बरकरार रखने के लिए काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोनों में अभी मामला सुलझा नहीं है। दोनों जल्द ही ब्रेकअप की ओर अग्रसर हो सकते हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है, इस बात का तो पता नहीं है। इसके अलावा एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने भी अभी तक अपने ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

वैसे आपको बता दें कि,  एजाजऔर पवित्रा दोनों पिछले तीन सालों से एक घर में रहे हैं और दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिली है।  एजाज खान एक इंटरव्यू में कहा था कि वे अब अपनी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया से शादी करना चाहेंगे और इस शादी को काफी धूमधाम से करना चाहेंगे। इसी तरह की ही इच्छा उनकी गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया ने भी जाहिर की थी। लेकिन अब दोनों में अनबन होना शुरू हो गई है, अब देखना होगा कि इन दोनों का यह रिश्ता टिकता है की नहीं है। अगर दोनों में ब्रेकअप होता है, तो यह हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बाद लगातार दूसरा ब्रेकअप होगा और यह दोनों भी बिग बॉस में ही मिले थे। 

एजाज खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे आखिरी बार फिल्म ‘जवान’ में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने दो तमिल फिल्मों- ‘जिगरथंडा डबलएक्स’ और ‘लियो’ के लिए डबिंग भी की थी। 

ये भी पढ़ें: Bobby Deol ने Animal में अपने भाई की मौत की खबर वाले इमोशनल सीन के लिए इस व्यक्ति को किया था याद

Latest Posts

spot_img

you may like