Shehzada के लिए खतरा बन सकती है Hollywood की ये फिल्म

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ मार्वल की फिल्म एंट मैन द वास्प- क्वांटमेनिया भी रिलीज होने वाली है। इस वजह से शहजादा को नुकसान हो सकता है

Shehzada vs Ant-Man: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) की शूटिंग के प्रमोशन में बीजी है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन है। कार्तिक की शहजादा शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में शहजादा की बॉक्स ऑफिस की राह पर सबकी निगाहें टिकी है। शहजादा को लेकर एडवांस बुकिंग की एक नई रिपोर्ट सामने आई है। कार्तिक को खतरा शाहरुख खान की पठान से नहीं बल्कि इस हॉलीवुड फिल्म से है।

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म शहजादा के साथ मार्वल की ‘एंट मैन द वास्प- क्वांटमेनिया’ भी रिलीज होने वाली हैा। ऐसे में एक बार फिर बॉलीवुड और हॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस टक्कर देखने को मिलने वाली है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग की बात करें तो एंट मैन शहजादा से आगे है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। पीवीआर सिनेमाज, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में एंट मैन की बुकिंग शहजादा से ज्यादा है।

शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक पीवीआर सिनेमाज में मार्वल की फिल्म एंट मैन द वास्प- क्वांटमेनिया की 25,000 के करीब टिकट बुक हो चुके है। वहीं शहजादा के 1845 टिकट बुक हो चुके है। आईनॉक्स और सिनेपोलिस का भी यही आंकड़ा है। शाहजादा की रिलीज डेट शाहरुख खान की पठान की वजह से आगे बढ़ा दी गई थी। लेकिन अब इस फिल्म का मुकाबला हॉलीवुड की एंट मैन द वास्प- क्वांटमेनिया से टक्कर होगी। क्या एंट मैन को कड़ी टक्कर दे पाएगी कार्तिक आर्यन की फिल्म? शहजादा साउथ की अला वैकुंठपुमरलो की हिंदी रीमेक है। हाल ही में अला वैकुंठपुमरलो को यूट्यूब पर हिंदी में रिलीज किया गया है।

शहजादा में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर अहम भूमिका में है। कार्तिक और कृति की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले इनकी जोड़ी फिल्म ‘लुका छुपी’ में नजर आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद किया गया था। शहजादा का निर्माण भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने किया है। जबकि इसका निर्देशन रोहित धवन कर रहे है।

ये भी पढ़े: फैन ने SRK की उनकी फ्लॉप फिल्म Fan की दिलाई याद, अभिनेता ने बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like