Ajay Devgn की Maidaan के कारण Boney Kapoor की रातों की नींद हो गई है हराम, बोले अब मुझे लगता है कि यह सिचुएशन मेरे कंट्रोल में नहीं है

Boney Kapoor  Having Sleepless Nights Due To Ajay Devgn Maidaan: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फुटबॉल-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ को इस साल 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होना था, लेकिन यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। इस फिल्म के रिलीज न होने के कई कारण बताए जा रहे हैं। इसी बीच इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने फाइनली ने इस फिल्म के ओवरबजट होने पर अपने विचार साझा किए है। बोनी ने यह भी बताया है कि इस फिल्म के कारण वे आजकत रात में सो भी नहीं पा रहे हैं। 

बोनी कपूर ने हाल ही में ‘द न्यू इंडियन’ को दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, ‘’मैं कभी निराश नहीं होता। मैं मुसीबतों से लड़ना जानता हूं, और चैन से सो जाता हूं। लेकिन ‘मैदान’ की वजह से हाल ही में मेरी रातों की नींद उड़ गई है। लेकिन जीवन में पहली बार मुझे लगा कि सिचुएशन मेरे नियंत्रण में नहीं है। मैं इस फिल्म के बारे में ज्यादा तो नहीं बता सकता हूं। लेकिन यह संयुक्त  वेंचर्स का युग है, मेरे पास भागीदार हैं, मेरे पास अभिनेता हैं जिनकी कुछ रेवन्यू में हिस्सेदारी भी है; चीजें उतनी सरल नहीं हैं जितनी पहले हुआ करती थीं… मैं कोई साहसिक कदम नहीं उठा सकता क्योंकि एक टीम मुझ पर निर्भर है।’’

इसके अलावा बोनी ने इस फिल्म पर हुए खर्चों के बारे में आगे बताता हुए कहा कि, ‘’हम बहुत कुछ झेल चुके हैं। हमने नेचुरल टर्फ वाला पूरा फुटबॉल मैदान बनाया। यह आर्टिफिशियल टर्फ नहीं, क्योंकि उन दिनों, ’50 और 60 के दशक में, कोई आर्टिफिशियल टर्फ नहीं था। हमने कुछ स्टैंड बनाए और हरे रंग की स्क्रीन का इस्तेमाल किया… वह सेट तीन साल से अधिक समय तक वहां था, और इससे फिल्म का बजट भी बढ़ गया। हमने ओवरशॉट नहीं किया है, लेकिन हमें ‘मैदान’ के लिए किराया देना पड़ता था, हमें क्यूरेटर को पारिश्रमिक देना पड़ता था, और हमें मैदान का रखरखाव करना पड़ता था। हमारे पास हर दिन लगभग 500-600 लोगों का ग्रुप था। ताज हमारे लिए भोजन की व्यवस्था कर रहा था। हमारे पास सेट पर दो या तीन एम्बुलेंस थी।’’  हालांकि, बोनी कपूर ने इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। अब देखना होगा कि यह फिल्म इस साल रिलीज हो पायेगी कि नहीं।

ये भी पढ़ें: Boney Kapoor ने शादी से पहले Sridevi के प्रेग्नेंट होने की बताई सच्चाई, बोले इस कारण से  हमें पब्लिक्ली शादी करनी पड़ी, श्रीदेवी की धार्मिक श्रद्धा पर बोली यह बात 

Latest Posts

spot_img

you may like