Bollywood Celebrities ने बढ़ाया मदद का हाथ, डोनेट किया Oxygen और बाकी जरूरी चीज़े !!

देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर (Coronavirus Second Wave) से अब तक न जाने कितने परिवारों ने अपने घर के सदस्यों को खोया हैं। बीते साल के मुकाबले इस साल कोरोना की दूसरी लहर ने और भी भयानक रूप ले लिया है। देश इस समय कई सारी चुनौतियों का सामना कर रहा है।

कोरोना से लड़ाई में सबसे ज्यादा दिक्कत अगर किसी चीज की आ रही है तो वो है अस्पताल में बेड और सही इलाज की। मरीजों को ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर्स (oxygen cylinder) और रेमडेसिविर (Remdesivir injection) जैसी जरूरी चीजें ही मरीजों तक मुश्किल से पहुंच पा रही हैं। इस मुश्किल घड़ी में कई स्टार्स ने दरियादिल दिखाते हुए लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं।

फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से दीया मिर्जा (Dia Mirza), सोनू सूद (Sonu Sood), शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने अपनी तरफ से लोगों की मदद करने की कोशिश की है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

ये भी पढ़े: Gauahar Khan ने अपने फनी वीडियो से जीता फैंस का दिल, एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देख छूट जाएगी आपकी हसी

Latest Posts

spot_img

you may like