Bobby Deol ने पहली बार अपने भतीजे Rajveer Deol की डेब्यू फिल्म Dono पर बोली यह बात, राजवीर की डेब्यू फिल्म और बॉबी की डेब्यू फिल्म में है एक बड़ा कनेक्शन 

Bobby Deol Says This On Rajveer Deol Debut Film Dono: देओल परिवार के एक और चिराग राजवीर देओल ने राजश्री प्रोडक्शंस से आज फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया है। राजवीर की डेब्यू फिल्म ‘दोनों’ को आज सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। राजवीर की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच राजवीर की इस डेब्यू फिल्म के लिए पहली बार उनके चाचा बॉबी देओल ने कुछ कहा है। बॉबी ने पहली बार राजवीर की डेब्यू फिल्म पर अपने विचार रखे हैं। 

बॉबी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से राजवीर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी डेब्यू फिल्म पर लिखा कि,   ‘’मैं आज रात का इंतज़ार नहीं कर सकता! बेटा, आपने इस दिन के लिए बहुत मेहनत की है और आखिरकार वह क्षण आ गया है जब हम सभी आपको बड़े पर्दे पर अपना सपना जीते हुए देखेंगे।28 साल पहले यह दिन मेरी जिंदगी का बहुत खास दिन था जब मेरी पहली फिल्म रिलीज हुई थी और आज यह और भी खास हो गया है क्योंकि मेरे राजवीर की पहली फिल्म रिलीज हो रही है।हम सभी को आप पर बहुत गर्व है! आपको शुभ आशीर्वाद!!’’ 

बॉबी की इस पोस्ट पर फैंस भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’राजवीर को दोनों के लिए शुभकामनाएं। लेकिन मैं अपने पहले प्यार बॉबी देओल की तारीफ करने से नहीं चूक सकता कि वह आज भी उतने ही आकर्षक दिखते हैं, जितने 28 साल पहले अपनी पहली फिल्म #बरसात में थे। वो बरसात कब आएगी जब होगी मेरी तुमसे मुलाक़ात।’’ इसके अलावा एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’बॉबी देओल सर, बधाई हो 28 साल पहले, 5 अक्टूबर 1995 को, आपकी पहली फिल्म ‘बरसात’ रिलीज़ हुई थी… मैं लोअर नर्सरी का बच्चा था, 24 अक्टूबर को मेरी उम्र 3 साल हो गई, वैसे भी, अभी हाल ही में, मैंने फिल्म अपने मोबाइल यूट्यूब पर देखी थी… बहुत बढ़िया फिल्म है ‘बादल’ गाने भी अच्छे हैं। राजवीर देओल को बधाई हो।’’

बता दें कि, बॉबी देओल की डेब्यू फिल्म ‘बरसात’ 05 अक्टूबर और 06 अक्टूबर 1995 के बीच रिलीज हुई थी। और अब उनके भतीजे राजवीर की फिल्म भी 05 अक्टूबर को रिलीज हुई है।  

ये भी पढ़ें: जब मजबूरी के चलते Hema Malini को काफी देर तक Dev Anand की गोद में बैठना पड़ा, बोलीं बहुत बुरा महसूस हुआ था

Latest Posts

spot_img

you may like